भोपाल

इस फॉर्मूले से MP में भी जीतेगी भाजपा, सीएम शिवराज ने किया खुलासा

लम्बे समय से सत्ता पर काबिज भाजपा पर हमले के लिए विरोधी दल तैयार हो रहे हैं वहीं जनता को अपने पक्ष में करने के लिए राह भी मुश्किल नजर आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 3:33 PM IST
shivraj singh chauhan

भोपाल। गुजरात में जीत के बाद मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में भी उत्साह का माहौल है। सोमवार को नतीजों के बाद जहां पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश भर के कार्यालयों पर जश्न के साथ आतिशबाजी हुई वहीं पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में भी सुकून महसूस किया गया। पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी गुजरात चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, क्योंकि माना जा रहा है कि इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए चुनाव आसान नहीं होंगे। लम्बे समय से सत्ता पर काबिज भाजपा पर हमला करने के लिए जहां विरोधी दल तैयार हो रहे हैं वहीं जनता को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा की राह भी मुश्किल नजर आ रही है।

हालांकि नतीजों के जश्न के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रिलेक्स नजर आए और बातों ही बातों मं उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आत्मविश्वास के साथ कार्यकर्ताओँ को जीत की बधाई दी और कहा कि गुजरात की ही तरह ही मध्य प्रदेश में भी कार्यकर्ताओं को मेहनत का फल ऐतिहासिक जीत के रुप में मिलेगा।

गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर जश्न का माहौल था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पार्टी की विचारधारा, केंद्र सरकार के काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ और आगे जायेगा मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों में होने वाले चुनावों में ऐतिहासिक जीत होगी।

वैसे आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भी सरकार के खिलाफ उसी तरह का माहौल है जैसा कि गुजरात में था। लेकिन गुजरात के नतीजों के बाद अब शिवराज सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व रिलेक्स नजर आ रहा है। शायद यही वजह है कि कार्यकर्तओं सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओँ ने मिशन-2018 अबकी बार 200 पार का संकल्प लिया।

Published on: