भोपाल

भाजपा ने ​शुरू किया कमल दीपावली अभियान,घर घर पहुंचे नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और सीएम ने किया जनसंपर्क अभियान....
2 min read
Oct 29, 2018
news
भाजपा ने ​शुरू किया कमल दीपावली अभियान,घर घर पहुंचे नेता

भोपाल प्रवीण मालवीय की रिपोर्ट....
भाजपा ने कमल दिवाली जनसंपर्क अभियान आज से शुरू किया है। बताया जा रहा है कि मंत्री नरोत्तम मिश्रा और रामकृष्ण कुसमरिया हुजूर विधानसभा सीट पर जनसंपर्क करने के लिए बैरागढ़ पहुंचे और लोगों को दीपावली की बधाई के साथ पार्टी का किया प्रचार प्रसार किया।

साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार क्षेत्र में कमल दिवाली जनसंपर्क अभियान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान अध्यक्ष राकेश सिंह और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार के रहवासियों से भाजपा के लिए वोट देेने की अपील की।


जनसंपर्क अभियान के तहत गोबिंदपुरा पहुंचे सीएम...
उधर सीएम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी चौथी बार सत्ता हासिल कर सके इसके लिए आज गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 'जनसंपर्क अभियान' की शुरूआत की। 'जनसंपर्क अभियान'के तहत सीएम बागसेवनिया और आसपास के क्षेत्रों में गए और लोगों से भाजपा की चौथी बार सरकार बनाने के लिए लोगो से वोट देने की अपील की। साथ ही लोगों को कमल दीपावली का संदेश भी दिया।

Patrika .com/upload/2018/10/29/cm_1_3640636-m.jpg">

1 नवंबर तक चलेगा जनसंपर्क अभियान....
भाजपा ने 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के बड़े नेताओं के साथ साथ मंत्री और विधायक समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर उनसे वोट देने की अपील करेंगे।


बूथ स्तर पर गठित की गई है टोली....
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कुछ दिन पहले बताया था कि कमल दीपावली मनाने के लिए बूथ स्तर पर टोली गठित की जा रही है। इसके अलावा पार्टी ने तय किया है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर संपर्क किया जाएगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से सभी पार्टी के नेताओं ने दीवावली पर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव करीब है इस लिए पार्टियां कोई भी मौका गवाना नहीं चाहती।

Published on:
29 Oct 2018 02:02 pm