भोपाल

भोपाल की 7 विधानसभा सीट से 150 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, भोजपुर से 19 ने

कृष्णा गौर ने चार तो रामेश्वर ने भरे दो फॉर्म... कृष्णा गौर, आरिफ अकील, फातिमा रसूल व पत्रिका चेंजमेकर प्रदीप खंडेलवाल सहित अन्य ने भरे नामांकन...
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 8:47 AM IST
chhindwara
mp vidhansabha chunav kab hain

भोपाल। विधानसभा चुनावों में जिले की सात विधानसभा सीटों पर 150 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। सबसे अधिक 39 उम्मीदवार नरेला विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 8 उम्मीदवार मध्य विस में हैं। 58 से अधिक ने बतौर निर्दलीय नामांकन फॉर्म दाखिल किए हैं। 12 नवंबर को नामांकन फॉर्म की जांच के बाद 14 नवंबर को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। कृष्णा गौर ने 4 नामांकन फाइल किए हैं, जबकि तो रामेश्वर शर्मा ने दो। कृष्णा गौर के नामांकन फॉर्म में बाबूलाल गौर प्रस्तावक बने हैं।

यहां से इतने उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म भरा....

उत्तर से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बैरसिया से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म भरा है। दक्षिण-पश्चिम से 16 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इसी प्रकार गोविंदपुरा से 25 और हुजूर से 35 ने फॉर्म दाखिल किए है।

अकील के जुलूस में उड़ाए गए नोट!
आरिफ अकील नामांकन दाखिल करने आए उस समय कलेक्टोरेट के सामने ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। दो एम्बुलेंस जाम में फंस गईं। जुलूस में 10-10 रुपए के नोट उड़ाए जाने की सूचनाएं भी चलती रहीं।

आमजन हुए परेशान
कलेक्टोरेट में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आईं छात्राओं को पुलिस कर्मियों से मिन्नतें करनी पड़ीं। पुलिसवालों ने नकाब हटाकर बमुश्किल अंदर जाने दिया।

चेंजमेकर ने भरा नामांकन....
पत्रिका के चेंजमेकर प्रदीप खंडेलवाल ने दक्षिण पश्चिम से निर्दलीय फॉर्म भरा है। शुक्रवार को वे प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

कांग्रेस आज जारी कर सकती है घोषणा पत्र

उधर कांग्रेस शनिवार यानि आज अपना वचन पत्र जारी कर सकती है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का नाम वचन पत्र रखा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह , अजय सिंह, सुरेश पचौरी एवं अरुण यादव भी उपस्थित रहेंगे। वचन पत्र में सभी वर्गों को लुभाने के लिए घोषणाओं का दावा किया जा रहा है। इसमें किसानों पर खास फोकस किया गया है।

सरकार बनने पर दस दिन में किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल आधा करने की बात की जा रही है। वहीं बेरोजगारों के लिए भत्ता व प्रदेश के घोटालों की जांच के लिए जन आयोग बनाने का वचन कांग्रेस देने वाली है।

Updated on:
10 Nov 2018, 8:47 AM IST
Published on: