कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को बुलवाने पर हुई कार्रवाई...
भोपाल@ हरीश दिवेकर की रिपोर्ट....
राजधानी में मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ टाउन हॉल कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को लाने पर FIR दर्ज की गई है। विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग को मिली थी शिकायत की टाउन हॉल कार्यक्रम सुरेंद्र नाथ सिंह ने कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को बुलवाया था जिस कारण विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन के चलते सुरेंद्र नाथ सिंह पर 188 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यक्रम में स्कूल के छोटे बच्चों को बुला कर बैठाया गया था। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आई कार्ड चेक करने पर काफी बच्चे 15 वर्ष से छोटे पाए गए थे। जिसके बाद सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
ये है मामला....
28 अक्टूबर को राजधानी के रवीद्र भवन में नए मतदाताओं को अकार्षित करने के लिए भाजपा ने 'युवा टाउन हॉल' कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए मतदाताओं से सीधे संवाद किया था।
ये लगाया था कांग्रेस ने आरोप...
'युवा टाउन हॉल' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का आरोप था कि पहले तो यहां भीड़ बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों को लाया गया था. बाद में कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों और युवाओं को खाने के पैकेट फेंक कर दिए गए। इन्ही सब बातों से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने का फैसला किया था। कार्यक्रम में नाबालिग स्कूली बच्चों के यूनिफॉर्म में पहुंचने पर भी कांग्रेस ने आपत्ति की थी।
15 लाख युवाओं को साधने के लिए भाजपा ने युवा टाउन हाॅल कार्यक्रम किया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से बात की थी। सीएम ने कहा था कि युवा आइडिया दें, सरकार उस पर अमल करेगी। युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा।
ये कहा था सीएम ने.....
मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए और उनके 2003 के कार्यकाल की कमियां बताईं थी। मुख्यमंत्री ने भाषण में कहा कि बीमारू मप्र मिला था, जिसे समृद्ध बना रहे हैं। सीएम ने कहा कि हम प्रदेश भर में 500 इन्कयूबेशन सेंटर खोलेंगे। हर पंचायत में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे।