भोपाल

लिटमस टेस्ट: राजनीति, समाजसेवा, कृषि, डेयरी, कपड़ा व्यवसाय तो कोई पति के दम पर खड़ी हुई चुनाव में

आप भी जानें कैसे हैं आपके वार्ड के प्रत्याशी- - नगर निगम के वार्ड एक से छह में कद्दावरों और पुराने लोगों के टिकट कटे तो नए चेहरे आए मैदान में, इनमें कइयों ने तो इनकम टैक्स भी नहीं भरा

2 min read
Jun 23, 2022
नगर निगम के वार्ड एक से छह में कद्दावरों और पुराने लोगों के टिकट कटे तो नए चेहरे आए मैदान में, इनमें कइयों ने तो इनकम टैक्स भी नहीं भरा

भोपाल. नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस ने पुराने चेहरों को टिकट नहीं दिया। इसी का परिणाम है कि हुजूर विधानसभा के वार्ड एक से लेकर छह तक खड़े हुए 32 प्रत्याशियों में से किसी ने अपनी जीविका राजनीति, समाजसेवा, कृषि, डेयरी, कपड़ा व्यवसाई, शैक्षणिक संस्था संचालक, फल व्यवसाय से आय होना बताया है। जिनके पास कुछ नहीं है वे पति के दम पर ही चुनाव लड़ रही हैं। दो बड़ी पार्टियों की तरफ से किए गए टिकट वितरण से इतना तो साफ होता है कि ये पार्टी का लिटमस टेस्ट हो सकता है। पास हो गए तो ठीक आगे दावेदारी बनी रहेगी, हार गए तो इसी चुनाव से पार्टी किनारा कर लेगी। एक बात अच्छी है कि इनमें से काफी प्रत्याशी पढ़े लिखे हैं। हुजूर विधानसभा के वार्ड 1 से 6 तक में वार्ड एक में सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी हैं यहां सबसे ज्यादा घमासान होने वाली है।

1. प्रत्याशी राधिका सिंह-भाजपा

व्यवसाय-- शैक्षणिक संस्था संचालिका

शिक्षा--एमए-

पता--एयरपोर्ट नगर, गांधी नगर

आय-आयकर ब्यौरे के अनुसार 519133

2.प्रत्याशी- राजेश हिंगोरानी-भाजपा

व्यवसाय--समाजसेवा

शिक्षा-बीए

पता--वन ट्री हिल्स बैरागढ़

आय--आयकर ब्यौरे में निरंक बताई, कुल सम्पत्ति-415139

3.प्रत्याशी-मनजीत-निर्दलीय

व्यवसाय- फल व्यवसाय

शिक्षा-सीतवीें तक पढ़े

पता-सीआरपी ओल्ड बैरागढ़

आय- 37,000

4.प्रत्याशी-कमल सिंह मीना-कांग्रेस

व्यवसाय-किसानी/ राजनीति

पता-मीना सदन डेरी 209 गोंदरमऊशिक्षा-बीए सेकंड ईयर

आय-आयकर ब्यौरे में निरंक,

5. कन्हैया लाल ईसरानी-निर्दलीय

व्यवसाय-कपड़ा कारोबारी

पता-वन ट्री हिल्स बैरागढ़

शिक्षा-बीकॉम

आय-आयकर ब्यौरे के अनुसार: 1474762

6. प्रत्याशी-इमाम खां-समाजवादी पार्टी

व्यवसाय-दर्शाई नहीं गई

पता-अब्बास नगर, गांधी नगर,

शिक्षा-एलएलबी

आय-दशाई नहीं, कुल सम्पत्ति 880000

7. मालती विश्वकर्मा-निर्दलीय

व्यवसाय-निरंक (पति डाक विभाग अभिकर्ता)

पता-वल्लभ नगर लालघाटी

शिक्षा--बीए

आय-निरंक

वाहन और गहनों की जानकारी किसी ने नहीं दी

पार्षद चुनाव के लिए खड़े वार्ड एक से छह तक के प्रत्याशियों ने किसी ने अपने शपथपत्र में ये नहीं बताया कि उनके पास वाहन कितने हैं। गहने हैं कि नहीं , हैं तो उनका मूल्य क्या है। एक दो प्रत्याशियों को छोड़ दें तो किसी की सम्पत्ति का ब्यौरा एक करोड़ से ऊपर नहीं जा रहा।

Published on:
23 Jun 2022 08:19 pm
Also Read
View All