
देश भर से महाकाल मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अब 5 स्टार होटल जैसी टॉयलेट सुविधा का लाभ मिल सकेगा। महाकाल मंदिर समिति करीब 1.5 करोड़ की लागत से एक बड़ा और साफ टॉयलेट बनवा रही है। जिससे भक्तों को महकाल लोक और शिखर दर्शन की ओर टनल से बाहर निकलने वाले भक्तों को सुविधा मिल सकेगी।
7000 हजार स्क्वायर फीट पर बन रहा टॉयलेट
7000 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले इस टॉयलेट का इस्तेमाल एक बार में 196 लोग कर सकेंगे। यह इतना बड़ा होगा कि एक ही समय में 48 महिलाएं और 148 पुरुष इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर समिति नई सुरंग के सामने दो अलग-अलग शौचालयों का निर्माण करा रही है। खास बात यह है कि यह एयरपोर्ट पर बन रहे शौचालय की तरह ही साफ-सुथरा, सुसज्जित और हाईटेक होगा।
12 वेस्टर्न और 6 इंडियन सीट भी होगी
यह विशाल टॉयलेट इस टॉयलेट में पूरी तरह से सिरेमिक का काम होगा। यहां 12 वेस्टर्न और 6 इंडियन सीट भी होंगी। हाथ धोने और सुखाने की मशीनें भी लगाई जाएंगी। महिलाओं के लिए भी बनाया जाएगा। बड़े गणेश मंदिर के पास भी 2400 स्कवेयर फीट में एक बड़ा टॉयलेट बनाया जाएगा। वो भी इसी तरह हाईटेक होगा। यहां एक कमरा भी तैयार किया जा रहा है जहां महिलाएं अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकती हैं।