भोपाल

महाकुंभ के लिए बड़ा ऐलान, MP से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को मिला स्टॉपेज, देखें लिस्ट

Mahakumbh Train: प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

less than 1 minute read
Jan 03, 2025
Mahakumbh Train

Mahakumbh Train: यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भारतीय रेलवे लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। अब रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के नैनी स्टेशन पर भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों को अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। इससे यात्रियों को महाकुंभ में जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें हॉल्ट लेंगी …..

गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 12:00 बजे आगमन और 12:02 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी 2025 (8 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 01:08 बजे आगमन और 01:10 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 जनवरी से 23 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 21:38 बजे आगमन और 21:40 बजे प्रस्थान करेगी।


गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस 15 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (7 ट्रिप) तक नैनी स्टेशन पर 05:43 बजे आगमन और 05:45 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12669 पुरातची थलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल)-छपरा जंक्शन एक्सप्रेस 11 जनवरी से 24 फरवरी 2025 (14 ट्रिप), 01:03 बजे आगमन, 01:05 बजे प्रस्थान

गाड़ी संख्या 12670 छपरा-पुरातची थलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन (चेन्नई सेंट्रल) एक्सप्रेस 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 (14 ट्रिप) 04:48 बजे आगमन, 04:50 बजे प्रस्थान

Published on:
03 Jan 2025 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर