महाराष्ट्र के पुणे में दलित हिंसा का राजनीतिक असर मध्यप्रदेश में भी पड़ा है। यहां भी कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गए हैं। एक तरफ कांग्रेस ने इस हिंस
भोपाल। महाराष्ट्र के पुणे में दलितों पर हुए हमले के बाद राजनीतिक हलचल का असर मध्यप्रदेश में भी पड़ा है। यहां भी कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के बयान आमने-सामने आए हैं। एक तरफ कांग्रेस ने इस हिंसा के पीछे भाजपा और आरएसएस का हाथ बताया है, वहीं भाजपा इसे कांग्रेस का षड्यंत्र बता रही है।
महाराष्ट्र में फैली हिंसा के बाद प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश का महौल बिगाड़ना चाहती है। महाराष्ट्र से लेकर सीहोर तक जो घटनाएं हो रही हैं, उसके पीछे कांग्रेस है। देश में हो रही हिंसा की घटनाएं स्क्रिप्टेड कार्यक्रम हैं, जो कि कांग्रेस के मुख्यालय में बनाया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस स्क्रिप्ट के राइटर हैं और कांग्रेस के नेता इस प्लान को जमीन पर उतारने का काम करते रहे हैं।
इधर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि देश में सांप्रदायिक और जातीय सद्भाव बिगाडऩे का काम शुरू से संघ और भाजपा करते रहे हैं। कांग्रेस हमेशा से सेक्युलर विचारधारा की पार्टी रही है। भाजपा अपनी गलती छिपाने के लिए सुनियोजित तरीके से अपने मंत्रियों से ऐसे विवादित बयान दिलवा रही है।
MUST READ
ये भी पढ़ें