भोपाल

‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम के तहत आज लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, एमपी के कई जिलों में होगा प्रसारण

'मैं भी चौकीदार' मुहिम के तहत आज लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, एमपी के कई जिलों में होगा प्रसारण

2 min read
Mar 31, 2019
'मैं भी चौकीदार' अभियान के तहत आज लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, एमपी के कई जिलों में होगा सीधा प्रसारण

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 'मैं भी चौकीदार' अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी आज राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों के साथ बात करेंगे। 'मैं भी चौकीदार' अभियान को समर्थन देने वाले देशभर के सैकड़ों पेशेवर, कारोबारी व अन्य लोग शामिल हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में पीएम भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों से रजिस्ट्रेशन करवाया गया है।


मध्यप्रदेश के कई शहरों में होगा अभियान का आगाज
पीएम मोदी को सुनने के लिए मध्यप्रदेश के कई शहरों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश के इंदौर, सागर, ग्वालियर, भोपाल, होशंगाबाद समेत कई शहरों के लोगों को और भाजपा कार्यक्रताओं को संबोधित करेंगे। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पीएम मोदी को सुनने की व्यवस्था की गई है। बीजेपी मध्यप्रदेश ने अपने ट्विटर पर पीएम मोदी के मैं भी चौकीदार अभियान की जानकारी देते हुए लिखा है- नया भारत और भी नए इतिहास रचने को तैयार है। जुड़िए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ, भोपाल मे,31 मार्च 2019, शाम 5 बजे।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था चौकीदार चोर है
लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पीएम मोदी ने खुद को जनता का चौकीदार बताया था। इसके बाद राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि चौकीदार चोर है। देश में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी ने अपने ट्वविटर पर अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाते हुए मैं भी चौकीदार हूं अभिनायन की शुरुआत की थी। पीएम मोदी के नाम बदलने के बाद भाजपा के सभी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।


मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें
लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 29 सीटें हैं। मध्यप्रदेश में चार चरणों में वोटिंग होनी है भाजपा ने अभी तक 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। प्रदेश की हॉट सीटों को लेकर अभी भी भाजपा में मंथन चल रहा है।

Updated on:
31 Mar 2019 09:03 am
Published on:
31 Mar 2019 09:01 am
Also Read
View All