भोपाल

डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को भोपाल में बड़ा दायित्व, अर्चना रावत को हटाया

Collector Priyank Mishra : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भोपाल में प्रशासनिक बदलाव किया, डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को शहर वृत्त के साथ टीटी नगर एसडीएम की भी जिम्मेदारी दी
2 min read
Sep 04, 2026
priyank
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भोपाल में प्रशासनिक बदलाव किया : फोटो सोर्स : X @PriyankM_IAS

Priyank Mishra : राजधानी भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किए हैं। डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को भोपाल में दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें दो अनुभागों के एसडीएम का बड़ा दायित्व दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत को एसडीएम की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वे खुद फील्ड में रहने के लिए इच्छुक नहीं थी। ऐसे में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात आदेश जारी किए गए।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत शर्मा को कलेक्ट्रेट में अटैच किया

डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत शर्मा को एसडीएम के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वे टीटी नगर अनुभाग की एसडीएम थीं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर अर्चना रावत शर्मा को कलेक्ट्रेट में अटैच किया है।

दीपक पांडे को एसडीएम के रूप में टीटी नगर अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया

इधर डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को टीटी नगर अनुभाग का दायित्व भी दे दिया गया है। वे पहले से ही शहर वृत्त के एसडीएम हैं। इस प्रकार दीपक पांडे को एसडीएम के रूप में टीटी नगर अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार देर रात आदेश जारी किए।

ऑफिस में कार्य करना चाह रही थी एसडीएम अर्चना रावत, फील्ड में नहीं रहना चाहती थीं

बताया जा रहा है कि एसडीएम अर्चना रावत, फील्ड में नहीं रहना चाहती थीं। वे ऑफिस में कार्य करना चाह रही थी इसलिए उन्हें कलेक्ट्रेट में अटैच किया है। अर्चना रावत शर्मा करीब दो साल से टीटी नगर अनुभाग में पदस्थ थीं। उनके अनुभाग के अंतर्गत सीलिंग की कार्रवाई को लेकर हजारों व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन​ किया। एसडीएम अर्चना रावत उन्हें समझाइश देने पहुंची थीं। न्यू मार्केट और रोशनपुरा के व्यापारियों से ज्ञापन भी लिया था। अर्चना रावत को हटाने के साथ ही डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे को शहर वृत्त के साथ टीटी नगर एसडीएम की भी जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि आइएएस प्रियंक मिश्रा तेजी से प्रशासनिक निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश की राजधानी के अनुभागों में प्रशासनिक कसावट के लिए उन्होंने यह बदलाव किया है।

Updated on:
04 Sept 2026 03:50 pm
Published on:
04 Sept 2026 03:32 pm