भोपाल

बच्चा क्यों नहीं चाहती थी ट्विशा शर्मा! गर्भपात की वजह पर हुआ बड़ा खुलासा

Twisha Sharma Miscarriage- ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा, भाई और भाभी राशि ने सास गिरीबाला के आरोपों के जवाब दिए, गर्भपात की वजह बताई

2 min read
May 20, 2026
Major Revelation Regarding the Cause of Twisha Sharma Miscarriage

Twisha Sharma Miscarriage- भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में 11-12 मई की रात ट्विशा शर्मा की मौत का मामला देशभर में सुर्खियों में छा गया है। उसे न्याय दिलाने उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पुणे से आवाज उठने लगी है। पूर्व सैनिकों ने भी इंसाफ मांगने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। इधर, ट्विशा ने जिस बेल्ट से फंदा लगाया, उसे बतौर साक्ष्य जुटाने में फेल रही पुलिस ने बरामद कर लिया। दावा है कि जांच में साफ हो गया इसी से फंदा लगाया था। बहू की मौत के आरोपों से घिरीं पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह सोमवार को मीडिया के समक्ष आईं थीं। उन्होंने ट्विशा शर्मा के मां-पिता व अन्य परिजनों के सभी आरोप नकारे। इसके बाद मंगलवार को ट्विशा के परिजनों ने गिरीबाला के आरोपों के जवाब दिए। पिता नवनिधि शर्मा ने कहा, वे अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर जांच प्रभावित कर रही हैं। पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। भाभी राशि ने ट्विशा शर्मा द्वारा बच्चा नहीं चाहने और गर्भपात कराने के कारणों का भी खुलासा किया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के संबंध में निर्णय ​लेना किसी भी महिला का नैसर्गिक हक है।

सोशल मीडिया में ट्विशा शर्मा की मौत के केस में इंसाफ की मांग तेजी से उठ रही है। वहीं, अब पूर्व सैनिक संगठन वर्दी वेलफेयर सोसायटी शौर्य स्मारक से मार्च निकालेगा। राज्यपाल को ज्ञापन देगा। पूर्व मेजर जनरल श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने कहा, यह सामान्य मौत का मामला नहीं। जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें

कहां ‘फंस’ गई थी पूर्व जज की बहू, ट्विशा शर्मा के सहेली से आखिरी चैट ने खोले राज…

पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा द्वारा बच्चा नहीं चाहने और गर्भपात कराने पर सवाल उठाए थे। इसपर उनकी भाभी राशि ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि बच्चा रखना है या नहीं, यह तय करना किसी भी महिला का हक है। भाभी राशि के मुताबिक, ट्विशा ने अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी की वजह से गर्भपात कराने का निर्णय लिया था।

परिजनों के आरोप हैं कि बच्चे की बात पर पति और सास ट्विशा को जब तब ताने मारते थे। बार बार कहते थे कि वह बच्चा क्यों नहीं पैदा कर रही! ट्विशा शर्मा की भाभी राशि ने दोबारा जोर देकर कहा कि वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती। उसकी मौत संदिग्ध है।

प्रमुख बिंदु

11-12 मई की रात हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत
ससुरालवालों ने कहा कि उसने सुसाइड किया
मायके पक्ष ने लगाया हत्या करने का आरोप
8 दिन से एम्स में फ्रीजर में रखा है ट्विशा शर्मा का शव
पूर्व सैनिकों का इंसाफ मांगने सड़क पर उतरने का ऐलान
दिल्ली-पुणे, उत्तरप्रदेश से भी भी उठी न्याय की मांग
पिता ने कहा- जांच सही नहीं
भाई बोला-पुलिस को मौत की सूचना मायके से मिली

ये भी पढ़ें

भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रेल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
Published on:
20 May 2026 07:02 am
Also Read
View All