भोपाल

70 साल बाद महायोग: मकर संक्रांति पर किए गए ये काम आपको बना देंगे करोड़पति!

इस बार 14 जनवरी को मनाया जाने वाला मकर संक्रांति पर्व पर एक विशेष महायोग बन रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह साल सभी राशियों के लिये बहुत शुभ है।

3 min read
Jan 08, 2018

भोपाल। हिन्दुओं में त्योहारों को लेकर पूरा चक्र समय, ग्रहों की गति व स्थिति पर ही निर्भर होता है। इसी के चलते कई बार कुछ विशेष योग भी बनते हैं, ऐसे में किए गए कुछ खास कार्य लोगों को अत्यधिक फायदा भी पहुंचाते हैं।

इस बार भी मकर संक्रांति के दिन एक महायोग बन रहा है। इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि ग्रह हमारे जीवन के लिये भी बहुत महत्व रखते हैं क्योंकि अक्सर हम देखते हैं कि जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव होते हैं जिनसे हमे कभी कुछ परेशानिया होती हैं तो कभी कुछ आराम भी देते हैं।

पंडित शर्मा का कहना है कि इस बार नव वर्ष बहुत ही शुभ है और सभी राशियों को मालामाल करने वाला भी है, इसके साथ ही माह के शुरुआत में आने वाला मकरसंक्रांति महापर्व पर भी 70 वर्षों के बाद एक महासंयोग बन रहा है, जिससे सभी राशियों के जातकों को बहुत ही शुभ फल मिलने की उम्मीद है।

वहीं उनका यह भी कहना है कि यदि मकर संक्रांति के सूर्य से संबंधित कुछ उपाय किएं जाए तो वह जरुर सफल होते हैं। दरअसल इस दिन सूर्य, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिससे हर राशि में कुछ न कुछ प्रभाव भी पडेगा। मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को चाहिए कि वह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने सभी कामों से निवृत्त होकर तांबा के लोटे में शुद्ध जल लेकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दें। वहीं मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सात अश्वमेध यज्ञ के बराबर लाभ मिलना माना जाता है।

मकर सक्रांति पर परिजात योग:
वहीं ज्योतिष श्याम लाल के अनुसार भी इस बार 14 जनवरी को मनाया जाने वाला मकर संक्रांति पर्व पर एक विशेष महायोग बन रहा है।

मकर सक्रांति पर परिजात योग:
वहीं ज्योतिष श्याम लाल के अनुसार भी इस बार 14 जनवरी को मनाया जाने वाला मकर संक्रांति पर्व पर एक विशेष महायोग बन रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वर्ष 2018 सभी राशियों के लिये बहुत शुभ है। दरअसल इस बार आने वाली मकर सक्रांति परिजात योग में पड़ रही है, और इसके पश्‍चात इसी दिन त्रयोदशी जैसा महायोग भी बन रहा है। उनके अनुसार इस दिन भगवान विष्णु हमारी परेशानियों को दूर करके जीवन में शांति सुख व् समृद्धि प्रदान करेगें।

मध्यप्रदेश में त्योहार : देश के अन्य हिस्सों जैसे ही मध्यप्रदेश में भी ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुबह सुबह लोग पवित्र नदियों जैसे नर्मदा,शिप्रा,सोन,बेतवा सहित विभिन्न नदियों में प्रदेश के लोग स्नान को जाते हैं।

ये उपाय आपको कर देगा मालामाल...
पंडित शर्मा के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को चाहिए कि वह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने सभी कामों से निवृत्त होकर तांबा के लोटे में शुद्ध जल लेकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दें।

इसके बाद सबसे पहले मकरसंक्रांति के दिन लाल चन्दन की एक माला को कुछ देर गुलाब जल में भिगो दें फिर उसी माला से 'ॐ नमो भगवते सूर्याय' का 108 बार जाप करें, जाप के बाद माला पहन लें।

उनके अनुसार ऐसा करने से आपको पूरे साल पैसों की कमी नहीं होगी और आप का घर हमेशा खुशियों से भरा रहेगा। इसके साथ ही मकरसंक्रांति के दिन गायत्री मंत्र का भी जाप अवश्य करें और वो भी सूर्योदय से पूर्व, इससे आपके जीवन की तमाम समस्या दूर हो जाएंगी।

दान का महत्व:
मकर संक्रांति के दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन दान देने से कई गुना दूसरे दिन से अधिक फल मिलता है, साथ ही साथ इससे आपका भाग्य भी बदल जाता है। इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर या फिर किसी गरीब को कंबल, घी, चावल, कपड़े या फिर खिचड़ी दान के रूप में दे।

मकर संक्रांति के दिन अगर आप सूर्य देव को तिल के दाने डालकर जल अर्पित करें और फिर 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें तथा किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान कर दें, इससे शनि से जुड़ी हर पीड़ा से भी आपको मुक्ति मिलेगी।

Updated on:
07 Jan 2018 06:27 pm
Published on:
08 Jan 2018 04:12 am
Also Read
View All