MP News : राजधानी में एक शख्स ने दबंग सूदखोरों की धमकियों और मारपीट से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक ने न सिर्फ वीडियो बनाकर उसमें अपना दर्द सुनाया, बल्कि उसी वीडियो में जहरीला पदार्थ भी खा लिया।
MP News : सरकार की तमाम सख्तियों के बावजूद मध्य प्रदेश में सूदखोंरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि यहां आए दिन लोग सूदखोरों के जाल में फंसकर जान तकगवा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां एक शख्स ने दबंग सूदखोरों की धमकियों और मारपीट से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक ने न सिर्फ लाइन वीडियो बनाकर अपना दर्द सुनाया, बल्कि उसी वीडियो में जहरीला पदार्थ भी खा लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है।
सामने आए वीडियो में पीड़ित युवक कहता नजर आ रहा है कि लेनदार उसे पैसों के लिए परेशान कर रहे हैं। उसने ये भी बताया कि इसके लिए उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट तक की। यही नहीं, उसके पापा को भी मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे तंग आकर अभ वो अपनी जान देने जा रही है। वीडियो में पीड़ित ने ये मांग भी कर दी कि 'मैं तो जा रहा हूं। लेकिन शासन-प्रशासन से मेरी मांग है कि मेरे परिवार की सुरक्षा करे।'
दरअसल, शहर के छोला इलाके के शिवनगर में रहने वाले प्रकाश द्विवेदी नाम के युवक ने आज मुख्यमंत्री निवास के नजदीक चूहा मारने की दवा खा ली। इससे पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें इसके पीछे की वजह प्रताड़ित होना बताया। कहा कि घर के पास रहने वाले अमन और संजीत चौहान ने उसे बहुत मारा। पैसों के लेनदेन की वजह से घर के सामने मारा। इसके बाद दूसरी जगह ले गए। वहां भी काफी प्रताड़ित किया।
पीड़ित के अनुसार, 'मैंने अमन अडवार के भाई आकाश अडवार से मार्च में 20 हजार रुपए लिए थे, जिसे ब्याज के साथ 45 हजार रुपए दे चुका हूं। बावजूद इसके वो अब भी मुझसे पैसे मांग रहे हैं। उसके बड़े भाई अमन ने मुझे धमकी दी है और शाम तक साढ़े 3 लाख रुपए मांगे हैं। मैने जब इतने पैसे देने का विरोध किया तो उन बदमाशों ने न सिर्फ मैरे साथ बेरहमी से मारपीट की बल्कि उन्होंने धमकी दी है कि अगर पूरे साढ़े 3 लाख न दिए तो वो मेरे पापा को भी मारेंगे। इसलिए आज मैं सुसाइड करने आया हूं।' अपनी बात कहने के बाद वीडियो में ही युवक कोई जहरीला पदार्थ खाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, बाद मेंउसे गंभीर हालत में शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।