भोपाल

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, 2 दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, 2 दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 1:09 PM IST
mansoon
mansoon

भोपाल। शहर में बीते दिन से लगातार हो रही बूंदाबांदी से लोगों को जहां एक ओर भीषण गर्मी से रहात मिली है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि रविवार की दोपहर को मानसून ने प्रवेश किया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई थी। आने वाले दो दिनों में मौसम विभाग ने जोरदार बारिश की संभावना जता दी है।

4 साल में पहली बार लेट हुआ मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून चार साल में पहली बार लेट हुआ है जबकि अभी तक ये मध्य प्रदेश में पहुंचा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब मानसून लेट हुआ हो। साल 2014 में ऐसा हुआ था जब मानसून देरी से आया था। वहीं बात अगर बीते तीन सालों की करें तो मानसून 21, 22 जून तक मध्य प्रदेश में आ चुका था।

अगर आने वाले दो दिनों में मध्य प्रदेश में तेज बारिश होती है तो मानसून की देरी के बावजूद जून का कोटा भी पूरा हो सकता है। अभी तक शहर में 5.17 सेमी बारिश ही हुई है। यह प्री मानसून बारिश ही है। बता दें कि अभी तक जो बारिश हुई है यह सामान्य से 4.14 सेमी कम है। इस आकड़े को पूरा करने के लिए अभी 9.60 सेमी बारिश की जरूरत है।

किसानों को होगा लाभ

मौसम बदलने के बाद भीषण गर्मी की मार झेल रही फसलों को जीवनदान मिलेगा। कड़ी धूप व गर्मी के चलते किसानों द्वारा बोई गई सब्जियों सहित पशु चारे की फसल दोपहर होते-होते सूखी जा रही है। किसानों को सूखने से बचाने के लिए हर दूसरे दिन सिंचाई करनी पड़ रही है जिसके बाद भी फसल सूख रही है। वहीं बार-बार सिंचाई करने के कारण किसानों का लागत मूल्य भी दिनों- दिन बढ़ रहा है। अगर इंद्र देवता खुश होते है तो किसानों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

Published on: