भोपाल

एमपी में बड़ा हादसा, पुल की दीवार ढहने से मलबे में दबे कई लोग, पुलिस ने रेस्क्यू कर 3 शव निकाले

Many people died due to bridge collapse in Budhni मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पुल की दीवार गिरने से मलबे में कई लोग दब गए।

2 min read
Dec 23, 2024
Many people died due to bridge collapse in Budhni

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पुल की दीवार गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। दबे लोगों में से 3 की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर एक युवक को बचाया है।

प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के पास शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पुल की दीवार ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। सियागहन में पुल बनाया जा रहा था तभी हादसा हो गया।

सोमवार को पुल निर्माण के दौरान दीवार गिरने से मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि पुल निर्माण कार्य के दौरान पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। चार मजदूर मिट्टी में दब गए।

लाेगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की और पुलिस को भी सूचना दी। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 3 मजदूराें का शव भी निकाला।

बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ने के लिए पुलिया बन रही है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। इससे 4 मजदूर मिट्‌टी में दब गए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 25 साल के वीरेंद्र पिता सुखराम गौड को नर्मदा हॉस्पिटल नर्मदापुरम रैफर किया है। वह ग्राम धनवास लटेरी, विदिशा का रहनेवाला है। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई।

हादसे में इनकी मौत
करण पिता घनश्याम
रामकृष्ण उर्फ रामू पिता मांगीलाल गौड
भगवान लाल पिता बरसादी गौड़

Updated on:
23 Dec 2024 07:06 pm
Published on:
23 Dec 2024 05:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर