5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन राज्यों का सफर आसान करेगा यह 4 लेन प्रोजेक्ट, शुरु हुआ जमीन अधिग्रहण का काम

Deshgaon Khargone 4 lane project एमपी में आधारभूत संरचनाओं के विकास के अंतर्गत चौड़ी सपाट सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Dec 2024, 4:15 PM IST

Deshgaon Khargone 4 lane project will make travel of three states easy

Deshgaon Khargone 4 lane project will make travel of three states easy

एमपी में आधारभूत संरचनाओं के विकास के अंतर्गत चौड़ी सपाट सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। राज्यभर में नए हाईवे, 4 लेन, 6 लेन सड़कें बन रहीं हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई राज्य के अनेक हाईवे सहित कई सड़कों का विस्तार कर रही है। इसी के अंतर्गत बैतूल खंडवा और देशगांव खरगोन के एनएच के हिस्से भी चौड़े हो रहे हैं। ये दोनों रोड नागपुर वडोदरा कॉरिडोर से जुड़ जाएंगी। गुजरात के वडोदरा से निकला यह कॉरिडोर एमपी के खंडवा और बैतूल को महाराष्ट्र के नागपुर से जोड़ेगा। इस प्रकार तीन राज्यों में रोड यातायात बेहद सुविधाजनक बन जाएगी। इस बीच देशगांव-खरगोन 4 लेन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 19 अक्टूबर को भोपाल में कई अहम प्रस्तावों को मंजूर करते हुए एमपी को बड़ी सौगात दी थी। इनमें बैतूल से मोहदा और देशगांव से खरगोन रोड प्रोजेक्ट भी शामिल है। इन दोनों प्रोजेक्ट के माध्यम से एनएचएआई देश के तीन राज्यों यानि एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए कनेक्टीविटी बढ़ाकर सड़क यातायात आसान कर देगी।

यह भी पढ़ें: बीजेपी में अंदरूनी कलह, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के आरोप पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिया जवाब

देशगांव खरगोन राष्ट्रीय राजमार्ग 347 ए के अंतर्गत कुल 1700 करोड़ की योजना बनाई गई है। यह रोड नागपुर बड़ोदरा कॉरिडोर से जुडेगी जोकि खंडवा से नासिक और वड़ोदरा को कनेक्ट करेगी। प्रोजेक्ट में एनएच-347 बी पर 65 किमी लंबी 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। यह रोड खरगोन-बड़वानी सेक्शन से मिलेगी। 35 किमी का यह हिस्सा अलग से बनाया जाएगा जिसपर 1000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कार में मिला 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए किसके! जीतू पटवारी का बड़ा आरोप

देशगांव खरगोन रोड प्रोजेक्ट के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भीकनगांव एसडीएम कार्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने पत्र जारी किया है। प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग 347 ए (देशगांव-खरगोन) के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3 ए के तहत अधिसूचना जारी कर प्रभावित जमीनों के सर्वेक्षण और अधिग्रहण की प्रक्रिया की घोषणा की गई है।

भूमि अधिग्रहण के लिए भीकनगांव तहसील के 23 गांव चिन्हित किए हैं। इनमें सिरलायखुर्द, सुर्वा, सोनवाडा, ललनी, दोंदवाड़ा, बमनाला, जामन्या बुजुर्ग, सांईखेडी, कोदला खालसा, कोदला जागीर, भीकनगांव, टेमला, पिपल्या बुजुर्ग, पिपराड़, लालखेडा, गोरीपुरा, कोडियाखाल, सुन्द्रेल, चिरागपुरा, बिरुल, बंझर, भातलपुरा व धोबीखोदरा शामिल है।