भोपाल

मैट्रिमोनियल साइट का नाम ‘शुभ मंगल जोड़ी’, करते हैं ठगी का काम, फ्रॉड का तरीका कर देगा हैरान

Fraud Case : शादी का झांसा देकर 'शुभ मंगल जोड़ी' नाम की मैट्रिमोनियल साइट के जरिये युवाओं को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। विवाह के नाम पर गरीब और कमजोर प्रोफाइल वाले युवकों से वसूली का खेल सामने आया है।
less than 1 minute read
Fraud Case
मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी (Photo Source- Patrika)

Fraud Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी का झांसा देकर 'शुभ मंगल जोड़ी' नाम की मैट्रिमोनियल साइट के जरिये युवाओं को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। विवाह के नाम पर गरीब और कमजोर प्रोफाइल वाले युवकों से वसूली का खेल सामने आया है। भोपाल में अभी तक एक दर्जन से ज्यादा युवक इसका शिकार बने हैं।

युवकों को व्हाट्सएप पर लड़कियों की एआई फोटो भेजकर शादी का झांसा दिया जाता है। इसके बाद उन्हें भरोसा दिलाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2000 रुपए लिए जाते थे कि, पक्का काम है। इसके बाद लड़की से बात कराने के नाम पर 5500 रुपए मांगे जाते थे।

सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर लेते थे 7 हजार

इसके बाद लड़की दिखाने के नाम पर 7000 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के वसूले जाते थे। फिर पैसे लेने के बाद युवकों को हिंदू है या फिर मांगलिक बताकर शादी से मना कर दिया जाता था। वहीं युवक मुस्लिम है, तो कोई और बहाना बताकर शादी से इंकार कर दिया जाता था। लड़की और दलालों के बीच बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। लड़कियों और मीडिएटर से बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिला है।

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

ठगों के जाले में फंसे पीड़ितों ने बताया है कि, 'शुभ मंगल जोड़ी' की साइट को दिल्ली और रांची से ऑपरेट किया जाता था। मामले में पीड़ित युवकों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शादी के नाम पर फ्रॉड करने वाले गिरोह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
15 Mar 2026 01:12 pm
Published on:
15 Mar 2026 01:12 pm