भोपाल

ग्रंथों में भी है इस पेड़ के औषधीय गुणों का जिक्र, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

आयुर्वेदिक मेडिसिन नीम के पेड़ से होते हैं इतने सारे फायदे Medicin properties of neem tree leaf for beauty, haircare and Skincare. नीम की पत्तियों के फायदे, नहीं जानते होंगे आप

2 min read
health news
ग्रंथों में भी है इस पेड़ के औषधीय गुणों का जिक्र, फायदे जानकर रह जाएगे हैरान

भोपाल/ आप सभी ने नीम का पेड़ तो देखा होगा। औषधीय गुणों से भरपूर इस पेड़ की पत्तियां, छाल और फल सभी में कोई ना कोई फायदा होता है। प्राचीन चिकित्सा ग्रंथ कहे जाने वाले चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में भी नीम के पेड़ की एक एक चीज के गुणों का जिक्र है। ये आपको निरोग काया प्रदान करता है। तभी तो नीम के बारे में कहा जाता है की एक नीम और सौ हकीम बराबर। औषधि विशेषज्ञ परसराम दुबे ने बताया कि, नीम कई रोगों की रामबाण दवा है। इसके उपयोग से मनुष्य रोग मुक्त रह सकता है। तो आज हम जानते हैं नीम के प्रमुख औषधीय गुणों के बारे में...।


नीम से होते हैं ये फायदे

- नीम की पत्तियां चबाने से खून साफ होता है। कई बीमारियों से बचाव होता है।


इन रोगों का उपचार है नीम

-चर्म रोग

चर्म रोगों के लिए नीम एक खास औषधि है। इसके उपयोग से चर्म रोग जड़ से खत्म होता है। अपरस में भी इसका उपयोग किया जाता है। दाद, खाज खुजली में नीम की पत्तियों से उबले पानी का स्नान लाभदाय होता है।

-मलेरिया में राहत

मलेरिया रोग से ग्रसित मरीज को नीम की छाल के काढ़े में धनिया और सोंठ का चूर्ण मिलाकर देने से रोग जल्द ठीक हो जाता है। नीम की पत्तियों के धुंए से मच्छर नहीं आते। जससे मलेरिया फैलने की संभावना कम हो जाती है।


-दांत के रोगों से राहत

नीम की दातुन करने से मुंह के रोग नहीं होते। मुंह की दुर्गंध से मुक्ति मिल जाती है। पायरिया जैसे रोग नहीं होते हैं। मसूढ़े मजबूत और दांत चमकदार होते हैं।

-चेचक में फायदा

चेचक होने पर मरीज को नीम की पत्तियों के बिछौने पर लिटाना लाभदायक होता है। मरीज के आस-पास नीम की पत्तियां रखने से जर्म्स नहीं फैलते। इसके वियनित उपयोग से चेचक भी जल्दी ही ठीक हो जाती है।


-बाल नहीं झड़ते

नीम का पेड़ बालों के लिए बेहद कारगर औषधि है। इसका लेप लगाने से बाल झड़ना रुक जाते हैं। साथ ही, बालों को पोषण मिलता है, जिससे स्वस्थ्य और लंबे बाल होते हैं।

-कंजंटिवाइटिस में असरदार

नीम की पत्तियों के रस को आंखों में डालने से आंख आने की बीमारी कंजटिवाइटिस (आंखों का रोग) ठीक हो जाता है।


इन समस्याओं में भी हैंनीम के फायदे

बवासीर, लू लगने पर, कब्ज, बिच्छू के काटने पर, फोड़ा-फुनसी, पीलिया, उदर विकार, बुखर में नीम का उपयोग लाभदायक होता है।

Published on:
20 Dec 2019 06:08 pm