
कड़ाके की ठंड का असर, तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मरीज, ये सावधानियां आएंगी काम
भोपाल/ मध्य प्रदेश में बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर लोगों के दिल और दिमाग पर असर डालना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ गई है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल के आईसीसीयू में हार्ट अटैक के रोजाना एक-दो मरीज आते थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से इन मरीजों की संख्या बढ़कर चार से पांच हो गई है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार ठंड बढ़ने से हार्ट अटैक के केस में बढ़ोतरी हुई है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हमीदिया अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.आरएस मीना के मुताबिक, ठंड तेज होने के कारण शरीर के अंगों की तरह ह्रदय से संबंधित नसें सिकुड़ने लगती है। इन दिनों में खून भी गाढ़ा हो जाता है। ये ऐसे लोगों के लिए ज्यादा गंभीर होता है, जिनके ह्रदय की नसों में पहले से थोड़ा बहुत ब्लाकेज होता है। इन लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. मीना ने बताया कि, यही कारण है कि इन दिनों हार्ट अटैक के मरीजों की स्ख्या बढ़ गई है।
ये सावधानियां आएंगी काम
-डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज इन निर्देशों का खास ध्यान रखें।
Published on:
18 Dec 2019, 1:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.