भोपाल

राज्यसभा विवाद के बीच मीनाक्षी नटराजन को मिली नई जिम्मेदारी, कांग्रेस ने बनाया पंजाब का पर्यवेक्षक

Meenakshi Natarajan Rajya Sabha- मध्यप्रदेश से राज्यसभा का नामांकन रद्द होने के बाद मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब का बनाया पर्यवेक्षक...।

2 min read
Jun 12, 2026
Meenakshi Natarajan
Meenakshi Natarajan Rajya Sabha- राज्यसभा नामांकन रद्द विवाद के बीच कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को बनाया पंजाब का पर्यवेक्षक। (फोटो- एआई जनरेटेड)

Meenakshi Natarajan- मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाई गई कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद तीनों सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया था। इसे कांग्रेस और मीनाक्षी नटराजन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के बाद अब पंजाब में भी कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े चल रहे हैं, जिसे शांत और कंट्रोल करने के लिए मीनाक्षी नटराजन को पंजाब का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश के हालातों से कांग्रेस उबरी भी नहीं थी कि पंजाब में भी अंदरुनी खींचतान चरम पर आ गई है। यही कारण है कि कांग्रेस को पंजाब के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करनी पड़ी है। इसी सिलसिले में मीनाक्षी नटराजन को पंजाब का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) बनाया है। मीनाक्षी वहां की गुटबाजी और संगठनात्मक चुनौतियों के बीच पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर् देगी। मीनाक्षी के अलावा दो और सदस्यों को वहां की स्थिति का आंकलन करने के लिए भेजा जा रहा है। इनमें अजय माकन और भजनलाल जाटव भी शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश में तीनों की नियुक्ति की गई है।

अगले साल हैं पंजाब में चुनाव

पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। वहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदला था और कुछ परिवर्तन किए थे। उसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। पंजाब में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की काफी सीटें बढ़ी हैं। यही कारण है कि कांग्रेस भी पंजाब में गुटबाजी दूर कर अपनी स्थिति को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे सभी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे। जीतू पटवारी ने कहा है कि अब उन्हें राष्ट्रपति से ही अंतिम न्याय की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मीनाक्षी नटराजन के मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हो रही है। सभी की निगाह भी इस फैसले पर लगी है। क्योंकि कांग्रेस का आरोप है कि अवैध तरीके से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया। क्योंकि उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। सिर्फ समन जारी हुआ था। यदि एफआईआर दर्ज होती तो उसकी जानकारी जरूर दी जाती है।

Updated on:
12 Jun 2026 10:29 am
Published on:
12 Jun 2026 10:27 am