भोपाल

समाज सुधार होगा तो देश सुधार भी होगा

मेरा मप्र, व्यसनमुक्त मप्र अभियान का शुभारंभ

less than 1 minute read
mera madhya pradesh vyasan mukt madhya pradesh
समाज सुधार होगा तो देश सुधार भी होगा

भोपाल. व्यसन के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। किसी का व्यसन छुड़ाना पुण्य का काम है। आप जिसका व्यसन छुड़ाएंगे वह आपको जीवन भर याद रखेगा। यह केवल राज्य शासन या फिर ब्रह्मकुमारीज संस्था के द्वारा ही नहीं, बल्कि इसमें सभी का प्रयास आवश्यक है। तभी हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को व्यसन मुक्त मध्य प्रदेश बना सकेंगे।
बड़ों को देख छोटे भी व्यसन शुरू कर देते हैं
यह बात ब्रह्मकुमारीज सुख शांति भवन नीलबड़ के अनुभूति सभागार में मेरा मध्य प्रदेश, व्यसनमुक्त मध्य प्रदेश अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। बड़ों को देखकर छोटे भी व्यसन शुरू कर देते हैं। वर्तमान समय में लोगों के पास भौतिक सुख तो है, लेकिन आत्मिक शांति नहीं है। इसके लिए ब्रह्मकुमारीज द्वारा अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यों से ही समाज में सुधार होगा। जब समाज सुधार होगा तो देश सुधार होगा।
हम राजयोग मेडिटेशन का नशा चढ़ाते हैं
इस मौके पर मुंबई से आए विशेषज्ञ डॉ. सचिन परब ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यसन मुक्ति के क्षेत्र में 25 वर्ष से किए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लोगों का नशा छुड़ाने वाले नहीं, बल्कि नशा चढ़ाने वाले लोग हैं। राजयोग मेडिटेशन सीखने वाले लोगों को ऐसा ईश्वरीय नशा चढ़ जाता है, जिससे सारे नशे स्वत: छूट जाते हैं। लोग शराब, सिगरेट में खुशी ढूंढ़ रहे हैं। उनको जब राजयोग ध्यान में वह खुशी मिलती है तो नशा छूट जाता है।

Published on:
03 Jan 2023 01:28 am