भोपाल

सालों कोशिश के बाद भी नहीं हट पा रहा फर्नीचर मार्केट, एक ओर मेट्रो का काम दूसरी ओर अतिक्रमण

- अवैध रूप से जमाए हैं कब्जा, कई बार कार्रवाई के बाद भी हाल

2 min read
Nov 29, 2019
सालों कोशिश के बाद भी नहीं हट पा रहा फर्नीचर मार्केट, एक ओर मेट्रो का काम दूसरी ओर अतिक्रमण
सालों कोशिश के बाद भी नहीं हट पा रहा फर्नीचर मार्केट, एक ओर मेट्रो का काम दूसरी ओर अतिक्रमण

भोपाल। जिंसी चौराहे से एमपी नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर जहां एक ओर मेट्रो का काम तेजी से जारी है वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण भी पैर पसार रहा है। सालों गुजरने के बाद भी यहां से इनका अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। कई दुकानें मुख्य सड़क किनारे तक आ गई हैं जिससे हादसों का खतरा है।

यहां रेलवे ट्रैक के विस्तार और मेट्रो लाइन के काम के कारण नगर निगम अमले ने यहां से कब्जे हटा दिया थे। जो कुछ दिन में फिर से जम गए। इनके बढ़ते अतिक्रमण को कई बार हटाया जा चुका है बावजूद इसके कब्जाधारी यहां फिर जम गए। पहले उन्होंने यहां कुछ महीने तो पन्नी डालकर माल पटके रखा। त्योहारी सीजन आते ही यहां कई दुकानें खुल गईं।

यहां सुभाष नगर ओवर ब्रिज के साथ मेट्रो लाइन का काम अभी चल रहा है। इसके कारण कुछ स्थानों पर सड़क संकरी हो गई। बावजूद इसके दुकानों का अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। मुख्य सड़क किनारे तक कई दुकानें आ चुकी हैं। जिसके चलते यहां हादसों का खतरा है। फर्नीचर के साथ ही यहां मटेरियल भी बिखरा पड़ा है। जेसीबी सहित कई बड़ी मशीनें काम कर रही हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते इन्हें हटाया नहीं गया तो फिर से फर्नीचर की दुकानें लगाने वालों के शेड खड़े हो जाएंगे।

पुराने की जगह ली नए ने ...

यहां पहले कबाड़े के सामान की तरह पुराना फर्नीचर मिलता था। कोई ध्यान नहीं देता था,लेकिन बाजार का निरीक्षण किया तो एक दो ही दुकानें पर पुराना फर्नीचर रखा मिला, बाकी करीब 15 बड़ी दुकानों पर नया फर्नीचर ही बिक रहा था।

शासकीय भूमि या सड़क पर कोई अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाएगा। इस मामले में नगर निगम का अतिक्रमण अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। यहां भी कार्रवाई की जाएगी।

हरीश गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम

Published on:
29 Nov 2019 08:37 am