भोपाल

मुझे कम कपड़े पहनने वाली अच्छी नहीं लगती… लड़कियों के कपड़ों पर फिर बोले कैबिनेट मंत्री

Minister Kailash Vijayvargiya- एमपी के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के कपड़ों पर एक बार फिर टिप्पणी की है।

2 min read
Jun 05, 2025
KAILASH VIJAYVARGIYA- image- patrika.com

Minister Kailash Vijayvargiya- एमपी के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के कपड़ों पर एक बार फिर टिप्पणी की है। इंदौर में हुए एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे कम कपड़े पहनने वाली पसंद नहीं…। उन्होंने पाश्चात्य सभ्यता का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कम कपड़े पहनने वाली को सुंदर माना जाता है लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता। कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं के छोटे पहनावे पर यह बयान नेताओं के छोटे भाषण की तुलना करते वक्त दिया। वे इससे पहले भी कम कपड़े वाली महिलाओं को शूपर्णखा कह चुके हैं जिससे पर जबर्दस्त विवाद भी हुआ था।

एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “ छोटा भाषण दें तो कहते हैं कि बहुत सुदंर भाषण दिया है…पाश्चात्य देशों में ऐसा कहते हैं… हमारे यहां क्या है कि अच्छा पहने लड़की, अच्छा श्रंगार करे, अच्छे गहने पहने, अच्छे सुंदर कपड़े पहने तो हम उसे अच्छा मानते हैं- बहुत सुंदर है। लेकिन विदेशों में जो कम कपड़े पहने न, उसको सुंदर मानते हैं, ये उनकी सोच है। वहां ये कहावत है कि जिस प्रकार कम कपड़े पहनने वाली लड़की बहुत सुंदर होती है, उसी प्रकार कम बोलने वाला नेता भी अच्छा होता है। लेकिन मैं इसे नहीं मानता… मैं तो यह मानता हूं कि महिला देवी का स्वरूप है…खूब अच्छे कपड़े पहने…मुझे तो कम कपड़े वाली अच्छी नहीं लगती… कई बार लड़कियां सेल्फी लेने आती हैं तो मैं कह देता हूं, बेटा- अच्छे कपड़े पहनकर आना तब फोटो लेंगे…

छोटे पहनावे को लेकर इससे पहले भी विवादास्पद बयान दे चुके हैं

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महिलाओं के छोटे पहनावे को लेकर इससे पहले भी विवादास्पद बयान दे चुके हैं। करीब दो साल पहले इंदौर में हनुमान जयंती के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा… लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि… अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं… उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता… बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं… भगवान ने सुंदर शरीर दिया है… जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार… बच्चों में आप संस्कार डालिए…।

Updated on:
05 Jun 2025 04:51 pm
Published on:
05 Jun 2025 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर