भोपाल

‘खुद जमानत पर घूम रहे’, MP के मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला , देखें वीडियो

vishwas sarang statement on rahul gandhi: एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने असम में सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ राहुल द्वारा दिए गए बयान के जवाब में उनपर कटाक्ष किया। (mp news)

less than 1 minute read
Jul 17, 2025
minister vishwas sarang statement on rahul gandhi (फोटो सोर्स- ANI)

mp news:मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा को सत्ता आते ही जेल भेजने वाले राहुल गांधी के बयान पर सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी, हेमंत बिस्वा शर्मा से भयभीत हैं। शर्मा और भाजपा सरकार ने असम में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा।' (vishwas sarang statement on rahul gandhi)

ये भी पढ़ें

MP में शुरू हुआ बड़ा ‘सत्याग्रह’ आंदोलन, सामाजिक कार्यकर्ता संग जुड़े आक्रोशित लोग

खुद जमानत पर है राहुल गांधी- मंत्री

मंत्री सारंग ने राहुल पर हमला जारी रखते हुए कहा कि 'राहुल गांधी खुद जमानत पर घूम रहे हैं। पूरा नेहरू परिवार करोड़ों रूपए खा चुका है। अपने ऐशोआराम के लिए ट्रस्ट का पैसा डकार गए हैं। जनता को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी ऐसे बयान देते हैं।'

कांग्रेस को नकल से पहले अकल की जरूरत है- सारंग

कांग्रेस द्वारा आयोजित विधायकों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर मंत्री सारंग ने कहा, 'कांग्रेस को पहले खुद प्रशिक्षित होना चाहिए। वो बीजेपी की नकल करने में जुटे हैं, लेकिन खुद ही अनुशासनहीन और अप्रशिक्षित हैं।'उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। उनके नेता सिर्फ अव्यवस्था और भ्रम फैलाने में निपुण हैं।'

'भ्रष्टाचार से भरा है नेहरू परिवार का इतिहास'

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 'जब से नेहरू परिवार ने देश में शासन किया है, तब से भ्रष्टाचार हुआ है। जनता को गुमराह करने वाले बयानों से राहुल गांधी बाज नहीं आ रहे। बिना तथ्य और मुद्दे के बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता।'

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi: क्या किसान पति-पत्नी दोनों हैं पीएम किसान योजना के लिए पात्र?

Published on:
17 Jul 2025 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर