13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वायरल गर्ल बनीं मुस्लिम या फरमान ने बदला धर्म! मोनालिसा की शादी पर बवाल

Monalisa Marriage Controversy: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बवाल, खबर कर देगी हैरान, अब किसने पूछे सवाल... कौन बना हिंदू या कौन बना मुस्लिम, किसने बदला धर्म...

2 min read
Google source verification
Monalisa marriage controversy

Monalisa marriage controversy (photo:patrika File)

Monalisa Marriage Controversy: सोशल मीडिया और कुछ संगठनों के बीच इन दिनों मोनालिसा की शादी को लेकर बवाल मचा हुआ है। कोई इसे मोनालिसा का नीजि फैसला बता रहा है, तो कोई इसे लव जिहाद से जोड़कर देख रहा है। अब इस मोनालिसा की फरमान से शादी को लेकर मध्यप्रदेश के हिंदू उत्सव और संस्कृति बचाओ मंच ने भी इस पर विरोध जताया है। मंच का कहना है कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया।

हिंदू उत्सव और संस्कृति बचाओ मंच का विरोध

हिंदू उत्सव और संस्कृति बचाओ मंच समिति ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ दिया है। मामले में समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मोनालिसा की शादी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए सवाल भी उठाए हैं।

अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप पहचान छिपाकर शादी सही संदेश नहीं

तिवारी का कहना है कि अगर शादी करने वाला युवक पहले मुस्लिम था और उसने अब धर्म परिवर्तन कर लिया है, तो उसे अपना नाम भी बदलना चाहिए। वहीं अगर मोनालिसा ने मुस्लिम धर्म अपनाया है, तो उसे भी अपना नाम बदलना चाहिए था। उनका आरोप है कि पहचान छिपाकर शादी या भ्रम की स्थिति में शादी करना समाज के लिए सही संदेश नहीं देता।

केरल में शादी संदेह पैदा करने वाला मामला

समिति की ओर से सवाल उठाया कि शादी केरल में ही क्यों की गई। उनके मुताबिक यह पूरा मामला संदेह पैदा करता है। वहीं मामले को लेकर निष्पक्षता से जांच करने की मांग भी की है। समिती का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो समाज में भ्रम की स्थिति होगी और विवाद बढ़ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर बवाल

इस मामले को लेकर अभी तक प्रशासन या संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे मोनालिसा की निजी जिंदगी का मामला बता रहा है, तो कुछ संगठन इस पर जांच की मांग कर रहे हैं।

हालांकि इस पूरे मामले पर वायरल गर्ल मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह शादी उनकी आपसी सहमति से हुई है, किसी ने भी कोई धर्मपरिवर्तन नहीं किया है।