भोपाल

पत्नी की मौत के बाद नाबालिग बेटी से करता था दुष्कर्म

अदालत ने सुनाया फैसला

2 min read
Nov 26, 2019
Knife-raped teenager in bhilwara
Knife-raped teenager in bhilwara

भोपाल। पत्नी की मौत के बाद नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर रिश्तों को कलंकित करने वाले बलवीर सिंह को अदालत ने उम्रकैद- 5 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पॉक्सो एक्ट के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश कुमुदनी पटेल ने यह फैसला सुनाया है। मामला खजूरी सडक थाने का है। सरकारी वकील टीपी गौतम ने बताया कि पुलिस ने 23 जुलाई 2018 को 14 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। नाबालिग ने बताया था कि मां की मौत के बाद पिता बलबीर डरा धमका कर उसके साथ ज्यादती करता था।

स्कोरर बैठाकर दी परीक्षा: एक को 7 साल की कैद

व्यापम में हुए पुलिस आरक्षक भर्ती 2013 परीक्षा घोटाले के एक अन्य मामले में स्कोरर को बैठा कर लिखित परीक्षा पास करने वाले वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को अदालत ने 7 साल के सश्रम कारावास- 10 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा ने यह फैसला सुनाया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद वीरेन्द्र सिंह शारीरिक दक्षता परीक्षा देने स्वयं पहुंचा ।

सीबीआई के वकील मनुजी उपाध्याय ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 फरवरी 2014 को आयोजित हुई थी। दस्तावेजों की जांच में हस्ताक्षर- फोटों मिलान नहीं होने पर वीरेन्द्र सिंह को पकड लिया गया। पूछताछ में वीरेन्द्र ने बताया कि लिखित परीक्षा में स्कोरर को बैठाया था। लिखित परीक्षा 15 सितंबर 2013 को आयोजित हुई थी।

आयुर्वेद कॉलेज में हुई रैगिंग, सीनियर द्वारा बेल्ट और पत्थरों से मारने की हुई शिकायत

राजधानी के दो आयुर्वेद कॉलेजों के थर्ड ईयर सेकेंड ईयर स्टूडेंट के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर की जमकर पिटाई की। मामले की शिकायत यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन और कोलार थाने में की गई। दोनों कॉलेजों का संचालन कोलार रोड स्थित एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कैंपस में होता है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात कैंपस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सीनियर ऑर्केस्ट्रा के साथ डांस कर रहे थे। इस बीच दो जूनियर छात्र भी डांस करने पहुंच गए। यही बात सीनियर को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने जूनियर छात्र को धक्का दे दिया। बात बढ़ती इससे पहले ही अन्य लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि सोमवार दोपहर को कैंपस में फि र विवाद हुआ और इस बार थर्ड ईयर के सीनियर स्टूडेंट ने जूनियर छात्रों की जमकर पिटाई कर दी।


फोन कर बात करने के लिए बुलाया था कैंपस

पीडि़त छात्र के मुताबिक सोमवार सुबह सीनियर ने फोन कर कैंपस में बुलाया। फोन पर सीनियर्स ने कहा कि सिर्फ बातचीत करनी है। हमें लगा कि कैंपस में फैकल्टी भी होगी इसलिए वहां जाने में कोई दिक्कत नहीं है। हम तीन स्टूडेंट वहां पहुंचे पहले से मौजूद सात सीनियर मौजूद थे। इन लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इतने में उनके 10 और साथी आ गए बेल्ट, पत्थर व लकड़ी से पिटाई की।

Published on:
26 Nov 2019 08:59 am