भोपाल

एमपी की इस विधानसभा में बनीं 250 सड़कें, विधायक-मंत्री ने बदल दी तस्वीर

Minister Jagdish Devda- प्रदेश की एक विधानसभा में ऐसा सड़क नेटवर्क स्थापित किया गया कि पूरे इलाके की तस्वीर ही बदल गई।

2 min read
Jan 16, 2026
10 IAS officers given responsibility for roads in MP

Minister Jagdish Devda- समग्र विकास के लिए सड़कें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में इसपर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। सड़कों से न केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से जाया जा सकता है बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी इससे जुड़ीं हैं। खेती-किसानी, उद्योग और सेवा क्षेत्रों को भी अच्छी सड़कों से नई गति मिलती है। विकास में सड़क के महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की एक विधानसभा में ऐसा नेटवर्क स्थापित किया गया कि पूरे इलाके की तस्वीर ही बदल गई। यहां करीब 250 सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। इतना ही नहीं, नई चिकनी सपाट रोड बनाने यह क्रम बदस्तूर जारी है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चावली में लगभग 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें 3 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बननेवाली बोरखेड़ी से बाबूखेड़ा व्हाया चावली सड़क भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आक्या बीका में 9.38 करोड़ की 3 सड़कों का भूमि-पूजन भी किया। इनमें 3 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत की खेड़ा से टकरावद सड़क, 3 करोड़ 83 लाख रुपए की आक्या बीका से मगराना सड़क तथा 2 करोड़ 38 लाख रुपए लागत की ढाणी से भेरूजी सड़क शामिल हैं।

चावली में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित सहित जिला अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 250 सड़कों का निर्माण पूर्ण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का चहुंमुखी विकास किया गया है। इसी क्रम में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 250 सड़कों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा यहीं से विधायक हैं। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वे 2023 में 6 वीं बार जीते हैं।

सड़कों के विकास का स्वर्णिम युग

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सड़कों का विकास परिवहन, कृषि, उद्योग और देश के समग्र विकास की आधारशिला है। वर्तमान समय सड़कों के विकास का स्वर्णिम युग है। सड़कों से गांव-गांव तक आवागमन सुगम हुआ है। अच्छी सड़कों से किसान अपनी उपज समय पर मंडियों तक पहुंचा पाते हैं, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलता है। वहीं उद्योगों को कच्चा माल और तैयार उत्पाद के परिवहन में सुविधा होती है। इससे उत्पादन बढ़ता है और निवेश के नए अवसर सृजित होते हैं। सड़क परिवहन से रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं तथा गांवों और शहरों के बीच संपर्क मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Published on:
16 Jan 2026 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर