भोपाल

बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन: कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी और शाह, 10 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

मोदी भोपाल में करीब एक घंटे तक रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 8:33 AM IST
modi
बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन: कार्यकर्ता महाकुंभ में मोदी और शाह, 10 लाख कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल आ रहे हैं। आज मोदी बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होकर विधानसभा चुनावों के लिए शंखनाद करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में पहली बार एक मंच में दिखाई देंगे। भाजपा द्वारा यह दावा किया गया है कि इस कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख से ज़्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। सितंबर महीने में मोदी का ये मध्यप्रदेश में दूसरा दौरा है। मोदी इससे पहले इंदौर नें बोहरा समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
भाजपा द्वारा यह दावा किया गया है कि यह विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी दी है। महाकुंभ का आयोजन भेल के जंबूरी मैदान में हो रहा है। मध्य प्रदेश में पहली बार मोदी-शाह की जोड़ी एक साथ मंच पर दिखाई देगी। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बैठने के लिए 1.5 लाख कुर्सियां दूसरे राज्यों से मंगाई गई हैं।

यातायात व्यवस्था बदली
सम्मेलन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कार्यकर्ताओं और शहर की जनता दोनों को दिक्कत ना हो. कार्यकर्ताओं के खान-पान की व्यापक व्यवस्था की गयी है। भेल इलाके के करीब आधा दर्जन स्कूल बंद रहेंगे। शहर के भीतर जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। मोदी दोपहर 12:30 बजे राजाभोज एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। करीब एक घंटे कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। सपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के निर्देश पर स्टेज की ऊंचाई को बढ़ाया गया है।

स्पेशल ट्रेन बुक
कार्यकर्ताओं को लाने-ले-जाने के लिए 9 स्पेशल ट्रेन बुक की गई हैं। कार्यकर्ताओं को लाने के लिए करीब 1 करोड़ से ज्यादा खर्च कर 9 स्पेशल ट्रेन बुक की गईं हैं। ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, कटनी, सिंगरौली, बालाघाट, नीमच, छतरपुर, बुरहानपुर से चलेंगी इसके अलावा 12 हजार बसें और करीब 9 हजार निजी गाड़ियों से भी कार्यकर्ता आएंगे। सम्मेलन स्थल सहित पूरे शहर में सुरक्षा के बड़े इंतज़ाम किए गए हैं। 25 IPS अधिकारी और 5000 से ज़्यादा जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है।

Published on: