भोपाल

Mohit Gogia : लेम्बोर्गिनी, मेबैक, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लग्जरी कारों का मालिक था मोहित गोगिया, ऐसे हुआ कंगाल

Mohit Gogia : ईओडब्ल्यू ने मोहित गोगिया और पत्नी श्वेता गोगिया पर धोखाधड़ी, कूटरचना और आइटी एक्ट की धाराओं में दर्ज की थी एफआइआर, कंगाल हो चुका महाठग
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 12:52 PM IST
मोहित गोगिया के पास थी कई लग्जरी कार
मोहित गोगिया के पास थी कई लग्जरी कार image instagram king_gogia

Mohit Gogia : भोपाल की गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी के केस ने महाठग मोहित गोगिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने गोगिया के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यूई में बैंक का कर्ज सेटल कराने का भरोसा दिलाकर 10 करोड़ की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने अब चालान पेश कर दिया है जिससे तिहाड़ जेल में बंद मोहित गोगिया एक बार पुन: सुर्खियों में आ गया है। उसपर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि मोहित गोगिया ने देशभर में करीब 1000 करोड़ की ठगी की है। उसके पास लग्जरी कारों का काफिला था। हालांकि अब मोहित गोगिया कंगाल हो चुका है। जेल जाने के बाद उसकी अधिकांश संपत्ति खुद बुर्द हो गई है।

गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक ने मोहित गोगिया पर आरोप लगाया था कि भरोसा जीतने के लिए उसने फर्जी चैट दिखाकर एसबीआइ की जीएम से बातचीत की बात कही थी। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद उसकी पत्नी श्वेता गोगिया और एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस के विरुद्ध भी धोखाधड़ी, कूटरचना और आइटी एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी।

ठगी के मामले में विशेष अदालत में चालान पेश किए जाने के साथ ही मोहित गोगिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ पहले से ही दिल्ली, पंजाब और गोवा समेत देश के अनेक राज्यों में ठगी की वारदातों के केस चल रहे हैं। मोहित गोगिया ने कुछ माह पहले मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी।

यूनिटी ग्रुप को ही लगाई 135 करोड़ की चपत

पुलिस के जांच अधिकारी बताते हैं कि मोहित गोगिया ने अकेले यूनिटी ग्रुप के साथ ही 135 करोड़ की ठगी की थी। इस पैसों से उसने अपने तमाम शौक पूरे किए। मोहित गोगिया को लग्जरी कारों में खूब दिलचस्पी है। उसके पास लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज मयबैक, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी गाड़ियां थीं।

आईटी रेड ने कर दिया कंगाल

पुलिस जांच में मोहित गोगिया के देशभर में एक दर्जन से ज्यादा ठगी के केस सामने आए हैं। 2024 में I-T रेड में उसे 3.5 करोड़ रुपए चुकाने पड़े। इसके बाद मोहित गोगिया कंगाल हो गया था। जेल जाने के बाद उसका पैसों का रोटेशन टूट गया। मोहित गोगिया के साथ ही उसकी पत्नी श्वेता व अन्य आरोपियों को ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया था। ये सभी अभी जेल में ही हैं।

Updated on:
25 Nov 2026, 12:52 PM IST
Published on: