भोपाल

मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक! अब 192 घंटे बाद लेगा एंट्री…

Monsoon 2025: मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री थोड़ी लेट हो सकती है।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
monsoon 2025 फोटो- पत्रिका

Monsoon 2025: मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी रफ्तार धीमी पड़ने के कारण एंट्री थोड़ी लेट हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून अभी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ है। जिसके कारण मध्यप्रदेश में इसकी एंट्री प्रभावित हो सकती है। मानसून की प्रदेश में एंट्री 10 के बाद यानी 192 घंटे बाद होगी।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसके कारण प्रदेश में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

4 जून को कैसा रहेगा मौसम


IMD के अनुसार, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, भोपाल,विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, नरसिंहपुर, सागर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

Updated on:
02 Jun 2025 08:10 pm
Published on:
02 Jun 2025 08:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर