भोपाल

Monsoon Diet: बारिश के मौसम में खुद को रखें हेल्दी और कूल, एक्सपर्ट से जानें मानसून का डाइट प्लान

Monsoon Diet: हेल्थ एंड डाइट एक्सपर्ट विजयेता शर्मा कहती हैं कि मानसून के इस सीजन में यदि डाइट अच्छी हो, तो खुद को हाइड्रेट रखने और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने से लेकर वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है।

2 min read
Jul 28, 2024

Monsoon Diet: मानसून का सीजन (Monsoon Season) है और पिछले 11 दिन से धूप भी नहीं है। लगातार बारिश से मौसम में कुछ ठंडक भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम की तरह इस मौसम में भी खुद को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखना जरूरी है? बारिश के पानी (Rain Water) में मौजूद दूषित पदार्थ और कमजोर इम्यून सिस्टम (poor immune system) के कारण बीमारियों (Diseases) का खतरा बढ़ जाता है।

हेल्थ एंड डाइट एक्सपर्ट विजयेता शर्मा कहती हैं कि मानसून के इस सीजन में यदि डाइट अच्छी हो, तो खुद को हाइड्रेट रखने और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने से लेकर वजन कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। यहां जानें मानसून सीजन डाइट (Monsoon Diet Plan) प्लान जो आपको रखेगा हेल्दी और कूल..

ऐसी हो लिक्विड डाइट


पानी


दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत हमेशा बनाए रखें।

नारियल पानी


नेचुरल इलेक्ट्रॉलाइट से रिच नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

छाछ


डाइजेशन के लिए छाछ सबसे बेहतर है। इस मौसम में होने वाली आम बीमारी लूज मोशन से दूर रखती है।

हर्बल टी


तुलसी-अदरक और पुदीना की से तैयार हर्बल टी इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करती है।

फल और सब्जियां


फल


मानसून के सीजन में सेब, अनार, पपीता, मौसमी, संतरा, आंवला और जामुन जैसे फल बॉडी को पानी तो देते ही हैं, साथ ही ये मल्टीविटामिन रिच फूड में आते हैं।

रिजन फूड खाएं


जहां तक हो सकें ऐसे फलों या सब्जियों का सेवन करें जो स्थानीय रूप से उगाए जाते हैं। यानी ताजे फल और सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें।

ये सब्जियां परोसें थाली में


मानसून के सीजन में खाने की थाली में खीरा, ककड़ी, टमाटर, लौकी और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

दही


दही प्रोबायोटिक का अच्छा स्रोत है। ये डाइजेशन अच्छा रखता है।

खिचड़ी


इस सीजन में खाने में हल्का और पौष्टिक फूड है खिचड़ी।

सूप


गरमा गरम सूप भी आप इस मौसम में पी सकते हैं। अदरक, लहसुन और हल्दी जैसे गरम मसालों के साथ सब्जी या दाल का सूप डाइट में शामिल करें।


साइट्रस फूड


अपनी डाइट में अंगूर, संतरे और नींबू जैसे साइट्रस फूड को शामिल करें। ये इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करते हैं। किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर