भोपाल

Video: राजधानी में प्री-मानसून की दस्तक, तेज हवा के साथ आए पानी ने किया शहर को तर-ब-तर

मानसून ने MP में दी तीव्र दस्तक, तेज हवा के साथ आए पानी नेे किया राजधानी को किया तरबतर...

3 min read
Jun 08, 2018
भोपाल में प्री-मानसून

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश आई जिसके चलते पूरा शहर तरबतर हो गया। इस दौरान रास्ते में चल रहे राहगीरों सहित दोपहिया वाहन चालकों को भी जगह जगह शरण लेनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार राजधानी में भीषण आंधी के समय हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा से भी ज्यादा रही। वहीं इस बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली गायब हो गई।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: तैयार हो जाइये… बिजली देने जा रही है जल्द ही बड़ा झटका! जानिये कब

मानसून की दस्तक :
आज हुई तेज बारिश के चलते जानकारों का मानना है कि ये शहर में मानसून की दस्तक भर है। जल्द ही मानसून शहर में प्रवेश करेगा। जिसके बाद इस वर्ष लगातार कई दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि मानसून पूरी तरह से शहर में 10 से 12 जून के बीच प्रवेश करेगा।

जबकि मानसून विभाग का कहना है कि ये केवल प्री मानसून है। और मानसून को आने में अभी थोड़ा और समय बचा है।

ऐसे आई बारिश...
दरअसल 1 जून को शहर में कुछ जगह हुई बारिश के बाद बारिश जैसे गायब ही हो गई। इसके बाद तापमान में जरूर कमी आई लेकिन बारिश का दूर दूर तक नामोनिशान नहीं था। जबकि अशोक नगर सहित प्रदेश के कई जिलों में इस दौरान प्री मानसून की बारिश हुई थी।


इसी के चलते 2 जून से लगातार मौसम में गर्मी व चिपचिपाने वाली उमस बनी हुई थी, जबकि दोपहर में तेज गर्मी का हर रोज प्रभाव दिख रहा था। वहीं शुक्रवार सुबह मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ था, लेकिन कुछ ही देर बाद गर्मी ने अपना रूप दिखाना भी शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच करीब 2 बजे अचानक एक तेज हवा के साथ कुछ बादलों ने शहर को अपनी ओट मे ले लिया। और इसके बाद शहर में जमकर पानी गिरा।

साथ ही तेज हवाएं भी चलती रही, जिन्होंने मौसम को और ज्यादा खुशनुमा बना दिया।

इस बारिश के बाद जहां शहर के लोगों को तपन से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कुछ ही मिनट बरसे इस पानी से शहर की सड़कें पूरी तरह से भीग गई और मौसम सुहावना हो गया।

मानसून नहीं प्री मानसून..
पानी की भयावहता को देखते हुए तो लोगों को लग रहा था कि मानसून शहर में प्रवेश कर गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार यह केवल अभी प्री मानसून है। और मानसून के एमपी में आने में अभी दो दिन बाकि हैं, विभाग के अनुसार मानसून अभी छत्तीसगढ़ ही पहुंचा है।

जिसके बाद कई लोग बड़े तालाब या ऐसी जगहों पर पिकनीक मनाने भी निकले।

लगा जाम...
अचानक आंधी के साथ आए इन बादलों के बाद शुरू हुई बारिश से शहर में कुछ जगह जाम के भी हालात बन गए।

कई जगह गिरे पेड़...
तेज बारिश व आंधी के चलते शहर में कई जगह पेड़ गिर गए जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। वहीं तालाब के पास सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई एक फेंसिंग भी इस आंधी व बारिश को झेल न सकी और गिर गई।

मुख्य रूप से शाहपुरा झील के पास पेड़ गिरने से पिलर सहित जाली उखड़ गई।
वहीं बागसेवनिया थाने के पास भी एक पेड़ गिर गया।

ये भी पढ़ें

एक फूल जो खोल सकता है आपके लिए देवीय शक्ति के द्वार!
Updated on:
08 Jun 2018 03:42 pm
Published on:
08 Jun 2018 03:10 pm
Also Read
View All