
भोपाल। राजधानी में बारिश ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। बारिश में तेज हवाएं और बार बार भीगना, चेहरे से तेल और नमी सोख लेती है। इसलिए इस मौसम में स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। बारिश के मौसम में स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाएं रखने के लिए पौष्टिक आहार, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के साथ कुछ नैचुरल चीजों की जरूरत होती है। जो आपकी स्किन की खोई हुई नमी वापस लौटा सके। ग्लोइंग स्किन के लिए आप ब्यूटी एक्सर्ट मेघना मिश्रा के बताएं स्किन टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
डेड स्किन के लिए फेशियल जरूरी
बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन के लिए महीने में एक बार फेशियल जरूर करवाएं। क्योंकि फेशियल से आपकी स्किन को डीप मॉइश्चराइजर मिलता है। साथ ही डेड स्किन से छुटकारा भी मिलता है।
स्किन मसाज जरूरी
मसाज आपके चेहरे के लिए फायदेमंद होती है। पर, ध्यान रहे किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से चेहरे की मसाज करने के बदले आॅयल से मसाज करें। सुबह उठने के बाद करीब 15 मिनट तक हल्के गुनगुने तेल से मसाज करें या नहाने के पानी में कुछ बूंदे आॅयल की मिला लें। नहाने के पानी में आप बेबी ऑयल, ऑलिव ऑयल और बॉडी ऑयल का उपयोग कर सकती है। जिससे पूरा दिन आपकी बॉडी फ्रेश फील करेगी।
स्क्रब और स्टीम बाथ लें
कई बार हम अपनी स्किन की केयर करने के लिए हद से ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करने लगते है। जिससे हमारे चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है। इसलिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें। जिससे आपके चेहरे की डेड स्किन निकल सके। साथ ही हो सके तो महीने में एक बार स्टीम बाथ भी लें। स्टीम बाथ लेने से आपकी त्वचा कोमल व मुलायम बनती है। साथ ही व्हाइट और ब्लैक हेड से छुटकारा मिलता है। जिससे स्किन ग्लोइंग दिखती है।
मेकअप
चेहरे की खूबसूरती लंबे समय तक बनाएं रखने के लिए रात में सोते समय अपने चेहरे से मेकअप रिमूव करें। यदि आप ऐसा नहीं करती तो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचेगा।
सनस्क्रीन
इस मौसम में तेज धूप नहीं होती इसलिए कुछ लोग सनस्क्रीन लगाना छोड़ देते है। पर, आपको बता दें कि इस मौसम में भी सनस्क्रीम की जरूरत होती है। क्योंकि सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है।
लिप केयर भी जरूरी
चेहरे का एक जरूरी हिस्सा होता है लिप्स। पर, कई बार हम इन्हें इग्नोर कर देते है। चेहरे की खूबसूरती के साथ लिप्स की खूबसूरती भी जरूरी है। चेहरे की तरह होठों पर भी डेड स्किन होती है। इसलिए होठों के लिए भी स्क्रब जरूरी है। लिप स्क्रब के लिए चीनी, जोजोबा या शहद से मसाज करें।