मरीजों के लिए छपवा चुके हैं १० हजार किताबें
डॉ. एमके जैन खड़ूस डॉक्टर के नाम से मशहूर रहे हैं। वजह है तंबाकू खाने पर मरीजों को मिलने वाली फटकार। डॉ. जैन मरीजों से पैसे नहीं लेते। बीमारियों के लिए सरल भाषा में किताबें छपवाकर बांटते हैं, ताकि मरीज समझ सकें। २० साल में १० हजार किताबें दान कर चुके हैं। वे रीवा मेडिकल कॉलेज में डीन रहे हैं।