भोपाल

72 घंटे में मानसून की एंट्री, इस क्षेत्र में होगी तूफानी बारिश!

Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से मानसून को रफ्तार मिलेगी। मानसून अभी पश्चिम में मुंबई व पूर्व में पश्चिम बंगाल तक पहुंचा है। (mp weather)

less than 1 minute read
Jun 12, 2025
IMD Monsoon Update (फोटो सोर्स- ANI)

Monsoon Update: प्रचंड गर्मी झेल रहे उत्तर भारत को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग व स्काईमेट ने अनुमान जताया कि 14 दिन से अटका मानसून 13-14 जून को बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से मानसून को रफ्तार मिलेगी। मानसून अभी पश्चिम में मुंबई व पूर्व में पश्चिम बंगाल तक पहुंचा है।

स्काईमेट अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया, बंगाल की खाड़ी में दो सिस्टम बन रहे हैं। इससे उन इलाकों में बारिश संभव है, जहां मानसून पहले आ चुका है। नए इलाकों में भी पहुंचेगा। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 14 जून को चक्रवाती हवाओं का एक और क्षेत्र बन सकता है। यह ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से गुजरेगा। यह बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश पहुंचेगा।(mp weather)

मप्र में बुरा हाल, दो दिन बाद राहत की उम्मीद

उत्तरी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। 20 शहरों में पारा 40-44 डिग्री के बीच है। भोपाल में तापमान 42.6 डिग्री रहा। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और यूपी में भी गर्म हवाएं चल रही हैं।

Updated on:
12 Jun 2025 08:13 am
Published on:
12 Jun 2025 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर