भोपाल

elections 2023 : कांग्रेस के 100 से ज्यादा नाम फाइनल, शुरु अक्टूबर में आएगी पहली लिस्ट, इन्हें मिल रहा मौका

कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय कर लिए है। संभावना जताई जा रही है कि, जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद अक्टूबर की 5 तारीख के बाद कांग्रेस की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है।

2 min read
elections 2023 : कांग्रेस के 100 से ज्यादा नाम फाइनल, शुरु अक्टूबर में आएगी पहली लिस्ट, इन्हें मिल रहा मौका

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भले ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से अबतक आचार संहिता लगने से पहले तीन सूचियों के जरिए करीब 80 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा करने में जरा भी जल्दबाजी करती नहीं दिख रही है। हालांकि, अंदरखाने से जानकारी सामने आई है कि, अबतक कांग्रेस ने प्रदेश की 230 में से 100 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जिनके नामों की घोषणा मध्य प्रदेश में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में कभी भी की जा सकती है।

जानकारों की मानें तो मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव नवंबर के महीने में कभी भी हो सकते हैं। इसी के साथ संभावना जताई जा रही है कि, अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते तक प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले भाजपा की ओर से 79 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। अब कांग्रेस की सूची का इंतजार चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय कर लिए हैं और पहली सूची 5 अक्टूबर के बाद कभी भी आ सकती है।


जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद जारी होगी सूची

दरअसल कांग्रेस पूरे प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसके समापन से पहले ही अगर नाम घोषित कर देती है तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। ऐसे में पार्टी के 5 अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद कभी भी सूची जारी करने की संभावना जताई जा रही है।


भाजपा की दूसरी सूची बदल सकती है कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस के पैनल में आए सिंगल नाम पर दिल्ली की हरी झंडी मिल गई है। इन नेताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश भी दे दिए गए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कमलनाथ की अनुशंसा पर अबतक ज्यादातर टिकट तय किए गए हैं। हालांकि, ये भी संभावना है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारे जाने के बाद कांग्रेस की स्ट्रेटेजी में कोई बदलाव किए जाएं।


60% प्रत्याशी मौजूदा विधायक !

सामने आई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की आने वाली सूची के लिए 100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी चयन कर लिए हैं। दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों पर सेहमति बन चुकी है। इसमें 60 फीसदी से ज्यादा मौजूदा विधायकों के नाम हैं। बाकी नए चेहरों को भी उम्मीदवारी सौंपी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस अधिकतर विधायकों को टिकट दे रही है। सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति बेहद खराब निकली है, सिर्फ उन्हीं का टिकट काटा जाएगा।

Published on:
27 Sept 2023 08:11 am
Also Read
View All