विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के राजगढ़ में 5 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आम सभा होगी। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, देपालपुर विधायक एवं आमसभा के प्रभारी विशाल पटेल, कुलदीपसिंह बुंदेला आदि नेताओं ने मोहनखेड़ा मंदिर स्थित हैलिपेड, सभास्थल सोसायटी ग्राउंड और टंट्या मामा प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया। सहप्रभारी ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा का समापन 5 अक्टूबर को राजगढ़ में होगा।