गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को शिवराज कैबिनेट के फैसले की जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले मध्यप्रदेश की शिवराज कैबिनेट की बैठक 16 सितंबर को हुई थी। मध्यप्रदेश में दो माह बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं, ऐसे में सरकार की तरफ से लिए जाने वाले फैसलों को चुनाव की दृष्टि से भी देखा जा रहा है।