भोपाल

आसमान से फिर आ रही है ये बड़ी आफत!इन इलाकों में अलर्ट जारी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरफ से होता हुआ पश्चिमी विक्षोभ तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है...

2 min read
Feb 19, 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बार फिर मौसम बिगडऩे के आसार बन रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ऐसे में 23—24 फरवरी के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरफ से होता हुआ एक पश्चिमी विक्षोभ तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

इसका सबसे अधिक असर भोपाल और जबलपुर संभाग में पडऩे की संभावना है। विभाग के अनुसार राजधानी में इस समय दक्षिण और पश्चिम की ओर से हवाएं दिन में चल रही हैं। यही कारण है कि दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शाम के समय होने वाली बदली के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर : मध्यप्रदेश में कांग्रेस के CM कैंडिडेट के नाम को लेकर बड़ा ऐलान! पढ़िए पूरी खबर

विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 5 दिन ये रहेगा मौसम का हाल...
- 20 फरवरी 2018 यानि मंगलवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह व शाम के समय धुंध रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूतम तापमान 15 डिग्री रहने का अंदेशा है।

- 21 फरवरी 2018 यानि बुधवार को भी राजधानी भोपाल में सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। जबकि अधिकतम तापमान पिछले दिवस की तरह 31 डिग्री व न्यूतम तापमान 2 डिग्री बढ़ौतरी के साथ 17 डिग्री रहेगा।

- 22 फरवरी 2018 यानि गुरुवार को भी सुबह व शाम के समय हल्की धुंध से छुटकारा नहीं मिलेगा। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने के साथ ही न्यूतम तापमान 1 डिग्री कमी के साथ तापनमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

- 23 फरवरी 2018 यानि शुक्रवार को भी वातावरण में हल्की धुंध बनी रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं शाम को मौसम में अचानक बदलाव आने का अंदेशा है।

- 24 फरवरी 2018 यानि शनिवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।
वहीं इसके अगले दिन भी आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सीकर के दूजोद में बस-कार के बीच भिड़ंत, दांतारामगढ़ के गोशाला अध्यक्ष समेत 2 ने तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम

Published on:
19 Feb 2018 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर