पुलिस के मुताबिक दांतारामगढ़ निवासी भंवरलाल पुत्र मुन्नाराम रैगर वहां गोशाला समिति में अध्यक्ष थे। बुधवार को वे कार में सवार होकर सीकर में आयोजित बैठक में भाग लेने आ रहे थे। उनके साथ दांतारामगढ़ के ही गजानंद पुत्र पन्नाराम जाट व लक्ष्मीनारायण पुत्र भूरमल भिंडा भी थे। दूजोद बस स्टैंड के पास सामने से तेज गति से आई खेतड़ी डीपो की बस ने इनकी कार को टक्कर मार दी।