भोपाल

एमपी विधानसभा में मानसून सत्र का पहला दिन, गिरगिट लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

MP Assembly Monsoon Session : विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायकों ने ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना और भर्ती परीक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा।
2 min read
MP Assembly Monsoon Session
एमपी विधानसभा में मानसून सत्र का पहले दिन (Photo Source- Patrika Input)

MP Assembly Monsoon Session :मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो गया है। ये सत्र 8 अगस्त 2025 तक चलेगा। पहले दिन सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस नेताओं ने गिरगिट लेकर प्रदर्शन किया। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायकों ने ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना और भर्ती परीक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की।

कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक रूप से गिरगिरट लेकर विधानसभा पहुंचे। सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना और भर्ती परीक्षा समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान MP विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ओबीसी वर्ग से सरकार बनाने के लिए बीजेपी वोट मांग रही है और ओबीसी वर्ग की पीठ में छुरा घोंप रही है। युवाओं से भर्ती के नाम पर छलावा हो रहा है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अध्यक्ष से कहा

संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से कहा- आपकी रंगबाजी दिख रही है। उन्होंने सबको सावन की बधाई दी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय के ड्रेस कोड को लेकर कहा कि धीरे-धीरे धीरे संसद की परंपरा को लागू किया जा रहा है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले निधन का उल्लेख किया गया और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।विधानसभा के पूर्व सदस्यों और गुजरात के पूर्व सीएम विजय कुमार रूपाणी को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत नौसेना के अधिकारी समेत पर्यटकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों और मेडिकल छात्रों को भी मध्य प्रदेश विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई।दिवंगत आत्माओं को दी जा रही श्रद्धांजलि, निधन को लेकर किया जा रहा उल्लेख।

एमपी विधानसभा के मानसून सत्र की पहली दिन की कार्यवाही शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले वंदे मातरम गाया गया. सदन में सचिवालय के कर्मचारी ड्रेस कोड में आए। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ओबीसी वर्ग से सरकार बनाने के लिए बीजेपी वोट मांग रही है और ओबीसी वर्ग की पीठ में छुरा घोंप रही है। युवाओं से भर्ती के नाम पर छलावा हो रहा है। एमपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्र के पहले दिन कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस नेता प्रतीकात्मक रूप से गिरगिट लेकर पहुंचे और ओबीसी आरक्षण, जातिगत जनगणना और भर्ती परीक्षा समेत कई मुद्दों को सरकार को घेरा।

Updated on:
28 Jul 2025 03:45 pm
Published on:
28 Jul 2025 03:44 pm