भोपाल

MP में बारिश का कहर, 10-11 जुलाई कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह बाढ़ का खतरा

weather forecast: भोपाल सहित मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। (heavy rain update)
less than 1 minute read
Jul 10, 2025
Feature image
mp baarish orange alert weather forecast heavy rain update (फोटो सोर्स- Patrika.com)

weather forecast: भोपाल में करीब 2 हफ्ते बाद बुधवार को सुबह धूप खिली, दिन भर कभी धूप तो कभी हल्के बादल बनते रहे। इसके कारण लोग दोपहर में उमस से भी बेहाल नजर आए। इसके बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर में काले घने बादल और गरज चमक के साथ शहर के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई।

शाम 7 बजे के बाद शहर के कई हिस्सों में बारिश का कम चलता रहा। इस दौरान रात्रि 8:30 बजे तक 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में देर शाम से रात्रि तक शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। इस दौरान एमपी नगर, न्यू मार्केट, माता मंदिर, नर्मदापुरम रोड, कोलार रोड सहित अनेक स्थानों पर तेज बारिश का दौर रात्रि तक चलता रहा। (heavy rain update)

अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग (weather forecast) के अनुसार अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। दो दिनों तक तेज बारिश की स्थिति भी बन सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी मामूली उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस समय मानसूनी सिस्टम के कारण बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते बारिश का सिलसिला चल रहा है। (heavy rain update)

आज यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर भी तेज बारिश की संभावना है। (heavy rain update)

11 जुलाई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, निवाड़ी और टीकमगढ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।

Updated on:
10 Jul 2025 08:01 am
Published on:
10 Jul 2025 08:00 am