भाजपा ने दीनदयाल शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखकर संगठन में नई व्यवस्था लागू की है। मंत्रियों की तर्ज पर जिले के कार्यक्रमों में कसावट के लिए जिलाध्यक्षों के ऊपर संगठन प्रभारी बनाए गए हैं। ये संगठन प्रभारी प्रमुख नेता बनाए गए हैं। इनके जिम्मे अब जिलों में संगठन की कमान रहेगी। ये प्रभारी जिलाध्यक्षों की नकेल कसेंगे। प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है।
नई व्यवस्था में मुरैना- वेदप्रकाश शर्मा, भिंड- दीपक भदौरिया, दतिया- वीरेन्द्र राणा, ग्वालियर नगर- भंवरसिंह शेखावत, ग्वालियर ग्रामीण- केएल अग्रवाल, श्योपुर- जयप्रकाश राजौरिया, शिवपुरी- अवधेश सिंह कुशवाह, गुना- महेन्द्र यादव, अशोकनगर- वीरेन्द्र रघुवंशी, सागर- पुष्पेन्द्र पाठक, दमोह- उमेश शुक्ला, टीकमगढ़- घासीराम पटेल, छतरपुर- सुरेन्द्र सिंह बघेल, पन्ना- राजेन्द्र गुरु, रीवा- रामदास मिश्रा, सतना- रामसिंह पटेल, सीधी- योगेश ताम्रकार, सिंगरौली- अखंड प्रताप सिंह, शहडोल- वीरेन्द्र गुप्ता, अनूपपुर- अरूण द्विवेदी, उमरिया- ध्रुवप्रताप सिंह, जबलपुर नगर- जनार्दन मिश्रा, ग्रामीण- कन्हईराम रघुवंशी, कटनी- विनोद मिश्रा, डिंडौरी- भारतसिंह यादव, मंडला- सुरेश देशपांडे, बालाघाट- संतोष जैन, सिवनी- रमेश पोफली, छिंदवाड़ा- अजय विश्नोई, नरसिंहपुर- नरेश दिवाकर, होशंगाबाद- हेमंत खंडेलवाल, हरदा- संतोष पारिख, बैतूल- कमल पटेल, भोपाल नगर- रोडमल नागर, ग्रामीण- सुरेन्द्र तिवारी, विदिशा- आलोक संजर, रायसेन- कृष्णा गौर, राजगढ़- रघुनाथ भाटी, सीहोर- भक्तपाल सिंह, इंदौर नगर- विजय दुबे, ग्रामीण- डॉ. तेजबहादुर सिंह, धार- बाबूसिंह रघुवंशी, झाबुआ- रंजना बघेल, अलीराजपुर- ओम सोनी, बड़वानी- दिलीप पटौदिया, खरगोन- राधेश्याम यादव, खंडवा- मधु वर्मा, बुरहानपुर- गोपीकृष्ण नेमा, उज्जैन नगर- नेमीचंद जैन, ग्रामीण- सुरेश आर्य, शाजापुर- मदन राठौर, आगर- अंबाराम कराड़ा, देवास- अरुण भीमावत, रतलाम- तेजसिंह सेंधव, मंदसौर- जगदीश अग्रवाल और नीमच में जगदीश देवड़ा प्रभारी रहेंगे।