भोपाल

एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं का एग्जाम टाइम टेबल बदला, हिंदी समेत कई विषय की तारीख बदली, देखें नई सूची

MP Board : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित ही रहेंगी।
less than 1 minute read
Half a dozen students from Guna secure merit positions in MP Board results
Half a dozen students from Guna secure merit positions in MP Board results

MP Board :मध्य प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा में एग्जाम की तैयारी कर रहें लाखों छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने सत्र 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, हिंदी समेत कई विषयों की परीक्षा तिथियां बदल दी गई हैं। छात्र अब नई तारीखों के हिसाब से परीक्षा की के पेटर्न को अपडेट कर लें।

-कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) : परीक्षाएं अब 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। हिंदी का पेपर पहले 7 फरवरी को था, जो अब 7 मार्च 2026 को होगा।

-कक्षा 10वीं (हाई स्कूल): हिंदी का पेपर अब 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होगा। मराठी विषय की परीक्षा भी पहले 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

ये भी जानें

सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित होगी। यानी सिर्फ परीक्षा की तारीखों में ही बदलाव किया गया है। परीक्षा का समय नहीं बदला गया है। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं नियमित छात्रों के लिए उनके स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच ली जाएंगी।

Updated on:
13 Jan 2026 12:21 pm
Published on:
13 Jan 2026 10:08 am