MP Board Result 2026: प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है....
MP Board 10th Result OUT: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स इस रिजल्ट को mponline.mpbse.gov.in , mpbse.nic.in , mpresults.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया। बता दें कि इस साल हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दिनांक 13 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 897061 परीक्षार्थी शामिल हुए। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 787733 एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या 109328 रही है।
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 73.42 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 26.38 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77. 52 रहा। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 68.64 प्रतिशत रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल बेहतर रहा है। प्रावीण्य सूची में 235 छात्राओं एवं 143 छात्रों (कुल 378) ने स्थान पाया है। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।
प्रवीण्य सूची में सर्वाधिक अंक कु. प्रतिभा सिंह सोलंकी, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल गुनौर, पन्ना द्वारा कुल 500 में से 499 अंक प्राप्त किए गए है। सर्वाधिक पास प्रतिशत प्रथम जिला अनूपपुर 93.85 प्रतिशत तथा द्वितीय जिला अलीराजपुर का 92.14 प्रतिशत रहा है। इस वर्ष किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। कुल 289693 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है।
मेरिट लिस्ट में 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं।
प्रतिभा सिंह सोलंकी (प्रथम) - 499 अंक
अक्षरा घोडेश्वर (दि्तीय)- 498 अंक
अभय गुप्ता (दि्तीय)- 498 अंक
योगेंद्र सिंह परमार (तृतीय) - 497 अंक
अनन्या वर्मा (तृतीय) -497 अंक
शिवम बोपचे (तृतीय)-497 अंक
अर्जुन सिंह राजपूत (तृतीय)-497 अंक
अवनीश कुमार नाई (तृतीय)-497 अंक
हिमांशी धाकड़ (तृतीय) -497 अंक
निकिता फरकासे (तृतीय)-497 अंक
भोपाल – 64.20% (टॉप-10 से काफी बाहर, औसत से कम प्रदर्शन)
इंदौर – 67.56% (राजधानी से बेहतर, लेकिन टॉप जिलों से काफी पीछे)
जबलपुर – 73.86% (मध्यम प्रदर्शन, टॉप-10 में जगह नहीं)
ग्वालियर – 60.87% (कमजोर प्रदर्शन, निचले जिलों में शामिल)
उज्जैन – 75.18% (इन शहरों में सबसे बेहतर, लेकिन टॉप-10 से बाहर)
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी- 73.42 %
अनुत्तीर्ण विद्यार्थी - 2,89,693%
नकल प्रकरण - 47
मण्डल द्वारा इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो मण्डल की प्रथम परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित/ अनुत्तीर्ण रहे हो द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो, वे भी अंक सुधार हेतु द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। परीक्षार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय अवसर में से जो भी श्रेष्ठ परिणाम होगा वह अंतिम रूप से मान्य रहेगा।
प्रायोगिक विषयों में किसी छात्र को प्रायोगिक एवं आंतरिक परीक्षा के केवल अनुत्तीर्ण भाग में सम्मिलित होने की पात्रता होगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में परीक्षार्थी को विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु ऑनलाईन आवेदन दिनांक 15 अप्रैल से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे।
द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लॉकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन दिनांक 07 मई से 19 मई तक किया जाएगा।