mpbse result 2023- 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर सुगबुगाहट शुरू...। कभी भी जारी हो सकती है रिजल्ट की तारीखें...।
भोपाल। परीक्षा के बाद एक बार फिर रिजल्ट का भी मौसम आ रहा है। मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट का काम चल रहा है। कभी भी इसके जारी होने की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बार भी रिजल्ट (Examination Results) स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जारी करेंगे।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) कभी भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। कॉपियों चैक हो गई हैं और रिजल्ट भी लगभग बनकर तैयार है। रिजल्ट को ऑनलाइन करने का काम भी चल रहा है। रिजल्ट की घोषणा होते ही बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in के जरिए मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को अपने एग्जाम का एडमिट कार्ड संभालकर रखना है। जब रिजल्ट आएगा तब इसकी जरूरत पड़ेगी।
गौरतलब है कि पिछले साल 29 अप्रैल 2022 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था। 3 अगस्त 2022 को सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित हो सकता है।
इस साल 19 लाख परीक्षार्थियों की एक करोड़ 30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। 10वीं के सामाजिक विज्ञान में चार अंक, हिन्दी में दो अंक दिए जाएंगे। वहीं 12वीं की संस्कृत में चार अंक और हिन्दी में एक अंक का बोनस दिया जाएगा। इसी प्रकार भौतिकी में चार अंक और गणित में चार अंकों का बोनस दिया जाएगा।
इसके अलावा mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। वेबसाइट के जरिए रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सिंपल पांच स्टेप दी गई है, जिसके जरिए अपने मार्क्स देखे जा सकते हैं।
1- बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर ही जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
3.नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोलनंबर दर्ज करें।
4. सब्मिट बटन को दबाते ही आपके सामने मार्कशीट आ जाएगी।
5. छात्र अपना स्कोर कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं।
कब हुई थी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू हुई थी और 27 मार्च तक चली थी। इसके अलावा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चली थीं।