भोपाल

MP Board Exam : 10th-12th की सेकंड मेन एग्जाम का टाइम टेबल जारी, यहां जाने पूरी डिटेल

MP Board Exam : एमपी बोर्ड ने साल 2025 में 10वीं-12वीं में आयोजित प्रथम मेन पीक्षा में असफल रहे छात्रों को दूसरा मौका दे रहा है। इसके लिए दूसरी मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2025, 9:26 AM IST
MP Board Exam

MP Board Exam 2025 :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल साल 2025 में 10वीं-12वीं में असफल रहे छात्रों को दूसरा मौका दे रहा है। वहीं, अपनी सफलता से नाखुश छात्र भी अंक बढ़ाने के लिए भी दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए एमपी बोर्ड की ओर से दूसरी मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल या कंम नंबरों से पास हुए छात्रों को दोबारा मौका मिल रहा है। इसके लिए टाइम टेबल जारी किया गया है। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। हाई स्कूल और हायर सेकंड्री सेकंड परीक्षा के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। फार्म 21 मई 2025 की रात 12 बजे तक भरा जाएगा।

यहां देखें हाई स्कूल के लिए टाइम टेबल

इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

10वीं क्लास के लिए सेकंड एगजाम 17 जून से 26 जून 2025 के बीच आयोजित कए जाएंगे, जबकि 12वीं क्लास के सेकंड एग्जाम 17 जून से 5 जुलाई 2025 के बीच आयोजित किए जाएंग, जिसकी समय अवधि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

यहां देखें हायर सेकंडरी स्कूल के लिए टाइम टेबल

10वीं 76.22% और 12वीं में 74.48% छात्र पास हुए

आपको बता दें कि, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा जयसवाल को 500 में से 500 अंक मिले हैं। वहीं, 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। प्रियल को 500 में से 492 अंक मिले हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 76.22 फीसदी और 12वीं में 74.48 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Updated on:
8 May 2025, 9:26 AM IST
Published on: