भोपाल

MP Board Result : 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट में फेल होने वाले छात्र न हों निराश, ये मौका बाकी है आपके पास

MP Board Result : जिन छात्रों के नंबर कम आए हों या वो परीक्षा में फेल ही हो गए हों तो उन छात्रों को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें एक बार फिर एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2025, 9:28 AM IST
MP Board Result

MP Board Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत आने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के भाग्य का फैसला होने में बस चंद मिनट ही शेष हैं। MPBSE की ओर से आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकंडरी और DPSE मुख्य परीक्षा का परिणाम बस आने ही वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह ठीक 10 बजे सीएम आवास से रिजल्ट की घोषमा करेंगे।

छात्र यहीं चेक करें अपना रिजल्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रिजल्ट जारी करते ही छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। 10वीं में 9.53 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। जबकि, 7.06 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड का एग्जाम दिया था।

वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें नतीजे

वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र घबराएं नहीं क्योंकि वह मोबाइल ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स Digilocker के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ Google Play Store, MPBSE MOBILE App या MP Mobile App Download कर Know Your Result पर भी परिणाम दिखेगा।

कम नंबर आएं या फेल हों तो न हो निराश

जिन छात्रों के नंबर कम आए हों या वो परीक्षा में फेल ही हो गए हों तो उन छात्रों को भी निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें एक बार फिर एग्जाम देने का मौका मिलेगा। वहीं, मेन एग्जाम में फेल होने पर छात्र जुलाई में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। ये फैसला नई शिक्षा नीति-2020 (NEP2020) के तहत लिया गया है।

Updated on:
6 May 2025, 9:28 AM IST
Published on: