भोपाल

MP Budget 2026: 21,630 करोड़ की सड़क योजना मंजूर, बजट में मिली बड़ी सौगात

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने आज अपना तीसरा बजट पेश किया है। जिसमें किसानों, युवाओं, महिला और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर का विशेष ध्यान रखा गया है।
less than 1 minute read
Feb 18, 2026
mp budget 2026
फोटो- पत्रिका

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सदन में आज अपना तीसरा बजट पेश किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि ये पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। इसके साथ ही बजट में किसानों, महिला और परियोजनाओं को सौगात मिली है।

21,630 करोड़ की सड़क योजना मंजूर

वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश बजट पेश करते हुए बताया कि जो कहा सो किया। हमारी सरकार के लिए बजट संवैधानिक दायित्वों के साथ कथनी करनी का वादा भी है। पिछले बजट भाषण के ये काम हो चुके हैं। 21,630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना मंजूर की जा चुकी है। ग्राम विकास पर केंद्रीय मुख्यमंत्री वृंदावन योजना शुरू की जा चुकी है। अहिल्या बाई कौशल विकास योजना शुरू की जा चुकी है।

किसानों को मिलेंगे 1 लाख सोलर पंप

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि किसानों को 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

भावांतर की सफलता को अन्य राज्यों ने अपनाया

आगे वित्त मंत्री ने बताया कि भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है।