
MP BY Election Result 2024: बुदनी, विजयपुर विस उपचुनाव के परिणामों पर भाजपा- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की नजरें टिकी हैं। कांग्रेस भाजपा की जीत का सिलसिला तोडऩा चाहती है तो भाजपा दोनों सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त है। सीहोर जिले की बुदनी सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह की प्रतिष्ठा की मानी जाती है।
यहां पार्टी ने जमकर मेहनत की। अभी तक एक लाख वोट से ज्यादा से जीत हासिल करने वाली भाजपा के जीत का मार्जिन अगर घटकर कम हो जाता है तो कांग्रेस इसे भी अपनी नैतिक जीत के रूप में देखेगी। श्योपुर की विजयपुर सीट पर मोहन सरकार के मंत्री रामनिवास रावत की प्रतिष्ठा दांव पर है।
माना जा रहा है कि यहां लड़ाई कांटे की है। कांग्रेस को मतदाताओं से पूरी उकमीद है। अगर कांग्रेस की आशा के मुताबिक परिणाम आए तो इस जीत का शोर देशव्यापी होगा। अगर भाजपा के पक्ष में नतीजा रहा तो चुनावी रण में भाजपा का डंका बजेगा।
कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर मेहनत की है। दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।
-वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
चुनाव परिणाम अप्रत्याशित आने वाले है। भाजपा का घमंड चूर-चूर होगा, ङयोंकि जनता अब इनकी हकीकत समझ चुकी है। बुदनी-विजयपुर से भाजपा के हार का सिलसिला शुरू होने वाला है।
-जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस